छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर, रायपुर सहित कई इलाकों में बारिश के आसार

Krishna Kumar Sikander | Jul 02, 2025, 10:11 IST
Share
Monsoon intensifies in Chhattisgarh the sootr
Monsoon intensifies in Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Weather : छाता लेकर निकलें , कई जगहों पर हो सकती है बारिश

रायपुर का मौसम

रायपुर के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ बादलों की गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा तापमान में भी बदलवा हो सकता है। अनुमान है कि तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभागों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में और सबसे कम 21.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... CG Weather : 48 घंटे तक भयंकर बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

मौसमी सिस्टम की स्थिति

ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update : अगले 5 दिनों तक जमकर होगी बारिश, बना हुआ है सिस्टम... Yellow Alert जारी

मौसम विभाग के अनुसार, पड़ोसी राज्य झारखंड के अलावा आसपास के इलाके में निम्न दाब का क्षेत्र बना है। यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक है। अब यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके अलावा, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड के निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से झारखंड तक एक और द्रोणिका 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।

ये खबर भी पढ़ें... मानसून में घर पर ही बनाएं छत्तीसगढ़ के ये तीन पकवान... बार-बार खाने का दिल करेगा

मौसम वैज्ञानिक का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है, जिसमें उत्तरी छत्तीसगढ़ सबसे अधिक प्रभावित रह सकता है। आने वाले दिनों में लोगों को बारिश के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट | छत्तीसगढ़ मानसून न्यूज | रायपुर बारिश | छत्तीसगढ़ मौसम | मौसम विभाग छत्तीसगढ़ | भारी बारिश छत्तीसगढ़ | chhattisgarh monsoon | Raipur Rain | raipur rain alert | Chhattisgarh Weather | Chhattisgarh Weather Alert | Meteorological Department Chhattisgarh | Heavy rain Chhattisgarh

Tags:
  • Chhattisgarh Weather Alert
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • chhattisgarh monsoon
  • raipur rain alert
  • छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट
  • Chhattisgarh Weather
  • छत्तीसगढ़ मानसून न्यूज
  • भारी बारिश छत्तीसगढ़
  • Heavy rain Chhattisgarh
  • रायपुर बारिश
  • मौसम विभाग छत्तीसगढ़
  • Raipur Rain
  • Meteorological Department Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग