6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने के बहाने 50 लाख ठगे, नाबार्ड योजना का फर्जी टेंडर दिखाकर दिया वारदात को अंजाम

Pravesh Shukla | Aug 24, 2025, 12:19 IST
Share
nabard fraud case raigarh woman cheated 50 lakhs the sootr
nabard fraud case raigarh woman cheated 50 lakhs the sootr

नाबार्ड योजना के तहत 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर एक महिला से 50 लाख की ठगी हुई है। 2 लोगों ने नाबार्ड (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) योजना का फर्जी टेंडर दिखाया।

रायगढ़। नाबार्ड योजना के तहत 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर एक महिला से 50 लाख की ठगी हुई है। 2 लोगों ने नाबार्ड (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) योजना का फर्जी टेंडर दिखाया। इसके जरिए महिला को प्रोजेक्ट दिलाने का भरोसा दिलाया गया।

पढ़ें: साहब के लाट साहब बनने की चर्चा, बीजेपी ने क्यों किया गैरों पर करम,अपनों पर सितम और क्या है कैबिनेट विस्तार का अडानी कनेक्शन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

झांसे में आकर महिला ने किश्तों में पैसे दे दिए। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। दूसरे फरार सह-आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी असीम कृपा फाउन्डेशन चलाते थे। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, जांजगीर चांपा के ग्राम खोखरी की रहने वाली अनिता साहू (40) महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का संचालन करती है। यह कंपनी किसनों को खाद, बीज और दवा बेचती है। रायगढ़ के डूमरपाली के रहने वाले रंजीत चौहान (29) और सुदीप मंडल (40) से अनिता की पहचान सुनील कश्यप, अभिषेक देवांगन, छवि बंजारे, मनहरन पटेल और सुरेश वानी के माध्यम से हुई।

फाउंडेशन के नाम पर मांगा चेक

रंजीत चौहान ने कहा कि, आपकी रजिस्टर्ड कंपनी है। मैं आपके कंपनी को नाबार्ड योजना से 6 करोड़ का प्रोजेक्ट एक महीने के भीतर दिला दूंगा। रंजित ने अनिता से कहा कि, इसके लिए 50 लाख रुपए असीम कृपा फाउन्डेशन बोईरदादर के नाम पर जमा करना होगा।

पढ़ें; पैसोें के लिए परिवार बना दुश्मनः रिटायर्ड डीएसपी के साथ बेटों ने की मारपीट,पत्नी ने छीना मोबाइल-एटीएम

फर्जी चेक देकर झांसे में लिया

अनिता को रंजित पर यकीन नहीं हुआ और उसने पैसे जमा करने से इनकार कर दिया। ऐसे में रंजित ने उसे झांसे में लेने के लिए फर्जी टेंडर दिखाया। साथ ही 50 लाख रुपए का एक चेक दिया। चेक 15 नवंबर 2024 को दिया गया था। इससे अनिता ने रंजित पर विश्वास कर लिया।

50 लाख खाते में ट्रांसफर करने कहा

इसी दौरान अनिता को इस बात का पता लगा कि रंजित चौहान और सुदीप मंडल के खिलाफ FIR दर्ज है। जब अनिता ने उनसे संपर्क किया, इस दौरान रंजित ने FIR की बातों को गलत बताया। इसके बाद, रंजित ने नाबार्ड प्रोजेक्ट का 2 करोड़ रुपए का चेक आने की बात कही। रंजित ने महिला को 50 लाख रुपए असीम कृपा फाउंडेशन के खाते में डालकर चेक ले जाने को कहा।

23 लाख कैश समेत 50 लाख दिए

इसके बाद अनिता ने रंजित पर यकीन करते हुए किश्तों में 27 लाख रुपए उसके खाते में डाल दिए। इसके बाद 5 जनवरी को 23 लाख रुपए कैश असीम कृपा फाउंडेशन के दफ्तर में जाकर दिए। अनिता ने रंजित के दिए चेक से कैश निकालने बैंक गई, तो पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं है। जांच कराने पर पता चला कि, जिस खाते नंबर का चेक था, वो खाता ही बंद है। अनिता ने फोन से रंजित से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसकी बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसके कार्यालय में जाकर पता करने पर जानकारी मिली कि वे दोनों फ्रॉड हैं। जिसके बाद उसे एहसास हो गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

पढ़ें: ठगी की तुरंत शिकायत करने पर बैंक जिम्मेदार... देना होगा जुर्माना

मई में पकड़ाया था मुख्य आरोपी

महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मई 2025 में मुख्य आरोपी रंजित चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरा आरोपी सुदीप मंडल फरार चल रहा था।

पांच प्वॉइंट में समझें पूरी खबर

1. 6 करोड़ के फर्जी प्रोजेक्ट का झांसा

रायगढ़ के दो युवकों ने नाबार्ड योजना के तहत 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा देकर महिला कारोबारी अनिता साहू से 50 लाख की ठगी की। इसके लिए फर्जी टेंडर और चेक दिखाए गए।

2. किश्तों में दिए 50 लाख रुपए

अनिता ने पहले 27 लाख रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर किए और फिर 23 लाख कैश असीम कृपा फाउंडेशन के ऑफिस जाकर दिए। जब चेक से पैसे निकालने गई, तो पता चला कि खाता बंद था।

3. संपर्क टूटने पर हुआ शक

जब अनिता को दोनों आरोपियों से संपर्क नहीं हो पाया और FIR की जानकारी मिली, तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

4. एक आरोपी पहले ही पकड़ा गया था

मामले के मुख्य आरोपी रंजीत चौहान को पुलिस ने मई 2025 में ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा आरोपी सुदीप मंडल फरार था।

5. दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रायगढ़ से सुदीप मंडल को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी असीम कृपा फाउंडेशन के नाम से फर्जीवाड़ा कर रहे थे।

पढ़ें: पहचान दस्तावेजों का हो रहा दुरुपयोग: सिम कार्ड पोर्ट करवाकर भी हो रही है साइबर ठगी

रायगढ़ से फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुखबिर के जरिए सुदीप की तलाश कर रही थी। पता चला कि, सुदीप रायगढ़ में है। जिसके बाद शुक्रवार की शाम को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FAQ

  1. सवाल 1 : महिला से ठगी का मामला क्या है और यह कैसे हुआ?
    जवाब: रायगढ़ में एक महिला अनिता साहू से नाबार्ड योजना के तहत 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने 50 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने फर्जी टेंडर और चेक दिखाकर महिला का विश्वास जीता और किश्तों में 50 लाख रुपये ऐंठ लिए।
  2. सवाल 2 : इस ठगी में कौन-कौन आरोपी हैं और उनकी क्या भूमिका रही?
    जवाब: मुख्य आरोपी रंजीत चौहान और सह-आरोपी सुदीप मंडल हैं, जो "असीम कृपा फाउंडेशन" चलाते थे। रंजीत ने प्रोजेक्ट का लालच देकर फर्जी दस्तावेज दिखाए, और महिला से फाउंडेशन के नाम पर पैसे जमा कराए। सुदीप मंडल इस ठगी में उसका साथी था।
  3. सवाल 3: पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?
    जवाब: महिला की शिकायत पर चक्रधर नगर थाना पुलिस ने मई 2025 में मुख्य आरोपी रंजीत चौहान को गिरफ्तार किया था। सह-आरोपी सुदीप मंडल फरार था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अगस्त 2025 में रायगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
NABARD-BIRD | Cheated | scam | accused police arrested | Raigarh | छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिला | ठगी के आरोपी गिरफ्तार





Tags:
  • ठगी के आरोपी गिरफ्तार
  • Raigarh
  • accused police arrested
  • scam
  • Cheated
  • NABARD-BIRD
  • छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिला
  • नाबार्ड
  • महिला से ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं