Nautapa 2025 : शुरू होने जा रहा नौतपा... 47 डिग्री से भी अधिक होगा पारा

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Nautapa 2025 about to start mercury more than 47 degrees
Nautapa 2025 about to start mercury more than 47 degrees

Nautapa 2025 : छत्तीसगढ़ में अप्रैल और मई महीना सबसे ज्यादा गर्मी वाला है। इस महीने में दिन का अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री तक पहुंच जाता है।

छत्तीसगढ़ में अप्रैल और मई महीना सबसे ज्यादा गर्मी वाला है। इस महीने में दिन का अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री तक पहुंच जाता है। महीने में एक-दो बार लू चलती है। कई दिनों तक गर्म हवा के थपड़े पड़ते हैं। 25 के बाद ही आंधी-तूफान चलने पर राहत मिलती है।

ये खबर भी पढ़िए...आंखें बंद करना मुहावरे का क्या अर्थ है... B.Ed की प्रवेश परीक्षा में पूछे ऐसे सवाल

नौतपा से पहले होगी अच्छी बारिश

इस साल महीने की शुरुआत से ही बदली-बारिश के हालात ने सूरज को घेर लिया है। दिन का तापमान 44 डिग्री से ऊपर ही नहीं पहुंचा। तापमान थोड़ी वृद्धि होने लगती है कि पश्चिमी विक्षोभ और कुछ अन्य सिस्टम प्रभावी होकर तापमान गिरा देते हैं। गुरुवार को प्रदेशभर में हुई बारिश के कारण सभी जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से आठ-नौ डिग्री तक नीचे चला गया है। शुक्रवार को भी प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होगी। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।

ये खबर भी पढ़िए...EX बॉयफ्रेंड ने युवती को किया किडनैप... बेल्ट से पीटा, सेक्स करने से कर रही थी मना

मई में आमतौर पर तेज गर्मी पड़ती है और पश्चिमी विक्षोभ बनने पर एक-दो बार बारिश-बादल के हालात बनते हैं। इस साल ये सिस्टम अधिक प्रभावी रहे हैं। इस वजह से लगातार बारिश-बादल की स्थितियां बन रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कई जगहों पर जमकर बारिश हुई।

नौतपा से पहले गिरेगा तापमान

बारिश के कारण दिन का तापमान सभी जगहों पर काफी नीचे चला गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 9.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा। यह नार्मल से 5.2 कम है। बिलासपुर में दिन का तापमान 34.4 डिग्री रहा। यह नार्मल से 9.4 कम रहा। अंबिकापुर, पेंड्रारोड, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री तक कम है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट आएगी। इससे तापमान का सामान्य से विचलन (कम-ज्यादा) और बढ़ जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर


यहां हुई बारिश

भैरमगढ़ में 50, कुटरू, सुहेला में 40, मोहला, अहिवारा, बागबाहरा में 30, कवर्धा, बालोद, कोमाखान, खैरागढ़, उसूर, गुंडरदेही, धमतरी, तिल्दा, ओरछा, दुर्गकोंदल, बेरला, दुर्ग, बीजापुर, छुईखदान, बागबाहरा और गुरूर में 20, गंगालूर, गोबरा नवापारा, माना, रायपुर, पथरिया, अर्जुंदा, गंडई, देवरी, पाटन, भिलाई, लवन, खरोरा, कांसाबेल, तोकापाल, देवकर, घुमका, बेमेतरा, बिहारपुर, लाभांडी, महासमुंद, डोंगरगांव, दरभा, पाली, कुकरेल में 10-10 मिमी बारिश हुई। गुरुवार को दिन में जगदलपुर में 24.8 मिमी पानी गिरा। इसके अलावा बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग में भी दिन में बारिश हुई।

ये खबर भी पढ़िए...हाई कोर्ट में पहली बार पहुंचा ऐसा अजीब मामला... 20 साल की बेटी का होगा DNA टेस्ट



Nautapa | Nautapa 2025 date | Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update



Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • छत्तीसगढ़
  • Nautapa
  • Nautapa 2025 date
  • CG Weather Update
  • CG Today Weather Update
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर