शादी के 8 दिन बाद प्रेमी के साथ भागी नई बहू... समाज ने लगा दिया जुर्माना

Kanak Durga Jha | May 20, 2025, 14:28 IST
Share
New daughter-in-law ran away lover 8 days after marriage Society imposed fine
New daughter-in-law ran away lover 8 days after marriage Society imposed fine

करे कोई भरे कोई... ये खबर इस कहावत का ही एक उदाहरण है। नई दुल्हन शादी के 8 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। अंजाम ये हुआ कि समाज उसके परिवार का विरोध करने लगा।

करे कोई भरे कोई... ये खबर इस कहावत का ही एक उदाहरण है। नई दुल्हन शादी के 8 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। अंजाम ये हुआ कि समाज उसके परिवार का विरोध करने लगा। इतने ही नहीं परिवार पर समाज द्वारा जुर्माना लगाया गया है। समाज ने परिवार पर 50 हजार रुपए का दंड लगाया। पैसे देने में असमर्थ परिवार का समाज के पदाधिकारियों ने बहिष्कार कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर

दरअसल, पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम टेकर का है। यहां रहने वाले देवी प्रसाद धीवर ने अपने बेटे की शादी सीपत क्षेत्र के ही ग्राम पोड़ी में समाज की युवती के साथ तय किया था। पिछले साल 2024 में बेटे का रिश्ता तय होने के बाद सामाजिक रीति-रिवाज के साथ उसकी शादी की। इस दौरान उसकी नई बहू महज आठ दिन घर पर बेटे के साथ रही। जिसके बाद वह अपने मायके पोड़ी के ही युवक के साथ भाग गई।

ये खबर भी पढ़िए...शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई...ACB-EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर मारा छापा

लड़की के मायकेवालों के साथ की बैठक

देवी प्रसाद ने इस घटना की जानकारी अपनी बहू के मायके वालों को दी, जिसके बाद दोनों परिवार के बीच सामाजिक बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि लड़की पक्ष के लोग लड़का पक्ष को दिए गए सामान लौटा देंगे। आपसी समझौता के बाद यह मामला निपट गया।

ये खबर भी पढ़िए...तबादले का फर्जी आदेश लेकर जॉइन करने पहुंची दो शिक्षिकाएं... ऐसे खुला राज

पदाधिकारियों को नहीं दी जानकारी इसलिए दिया दंड

देवी प्रसाद ने बताया कि उसने इस घटना की जानकारी अपने समाज के पदाधिकारियों को नहीं दी थी। इसलिए बिलासपुर धीवर समाज के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, सचिव पवन धीवर और कोषाध्यक्ष सतीश धीवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना बताए उसने बैठक कर समझौता किया है। लिहाजा, उन्होंने देवी प्रसाद पर 50 हजार रुपए अर्थदंड लगाया। फिर पैसे नहीं देने पर उसे समाज से बहिष्कृत करने का ऐलान कर दिया। वहीं राजेंद्र धीवर ने सभी आरोपों को गलत बताया है।

ये खबर भी पढ़िए...CM हुए सख्त... बोले - काम करो नहीं तो सस्पेंड के लिए तैयार रहो

FAQ

  1. देवी प्रसाद के बेटे की नई दुल्हन शादी के कितने दिन बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई और वह किस गांव की थी?
    नई दुल्हन शादी के आठ दिन बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह ग्राम पोड़ी की रहने वाली थी।
  2. समाज ने देवी प्रसाद पर कितना जुर्माना लगाया और क्यों?
    समाज ने देवी प्रसाद पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया क्योंकि उसने समाज के पदाधिकारियों को बिना सूचना दिए अपने स्तर पर बहू के मायकेवालों के साथ बैठक कर समझौता कर लिया था।
  3. देवी प्रसाद पर जुर्माना लगाने और बहिष्कार का ऐलान किसने किया और उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी?
    बिलासपुर धीवर समाज के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, सचिव पवन धीवर, और कोषाध्यक्ष सतीश धीवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने देवी प्रसाद पर जुर्माना लगाया और बहिष्कार का ऐलान किया। हालांकि, राजेंद्र धीवर ने इन आरोपों को गलत बताया है।

crime news | Crime news The sootr | crime news today | bilaspur crime news | bilaspur crime news in hindi | CG News | cg news today | cg news update

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • bilaspur crime news
  • bilaspur crime news in hindi
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं