राजधानी में नाइट पार्टी... गोवा और पुणे से हो रही ड्रग्स की सप्लाई

Kanak Durga Jha | May 19, 2025, 07:24 IST
Share
Night parties raipur Drugs supplied from Goa Pune the sootr
Night parties raipur Drugs supplied from Goa Pune the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी में नाइट पार्टी के लिए गोवा और पुणे से बड़ी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी हो रही है। क्लब, रेस्टोरेंट, होटल और फार्म हाउस की पार्टी में आने वालों को ये नशा उपलब्ध कराया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी में नाइट पार्टी के लिए गोवा और पुणे से बड़ी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी हो रही है। क्लब, रेस्टोरेंट, होटल और फार्म हाउस की पार्टी में आने वालों को ये नशा उपलब्ध कराया जा रहा है। शनिवार रात पुलिस ने छापा मारकर तीन पैडलर को गिरफ्तार किया है। उनसे तलाशी के दौरान 7 ग्राम कोकिन मिला है। आरोपियों की कार भी जब्त की गई है। तस्कर उसी में घूमकर नशा बेचते थे। आरोपियों ने पूछताछ में पुणे के एक पैडलर का नाम बताया है, जो कुरियर के माध्यम से रायपुर में ड्रग्स की सप्लाई करता है। पुलिस ने पुणे के पैडलर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...सालों पहले नक्सलियों ने यहां लूटा था बैंक... अब फिर खुला, 14000 गांव को फायदा

पुणे हो रही थी ड्रग्स की सप्लाई

पुलिस अफसरों ने बताया कि कटोरा तालाब निवासी शुभांक पॉल (35) ठेकेदार है। वह खुद भी ड्रग्स का नशा करता है। उसे एक नाइट पार्टी के लिए ड्रग्स चाहिए था। उसने श्याम नगर निवासी अपने दोस्त सागर पीटर (33) को ड्रग्स का ऑर्डर दिया। सागर ने सिद्धार्थ पांडेय शैलेंद्र नगर से संपर्क किया। सिद्धार्थ ने पुणे से ड्रग्स मांगाया। तीनों ड्रग्स की डिलवरी देने के लिए वीआईपी रोड जा रहे थे। मुखबिर की सूचना में पुलिस ने तीनों को छापा मारकर पकड़ लिया। शुभांक की कार भी जब्त कर ली गई है।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर

तीनों से अधिकारी अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं। तीनों ने कबूल किया है कि वे कई बार पुणे से ड्रग्स मंगवा चुके हैं। गोवा से भी रायपुर ड्रग्स लाया जा रहा है। जानकारों के अनुसार शहर में होने वाली अधिकांश नाइट पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई हो रही है। फार्म हाउस में तो इसी के लिए ही पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। संभ्रांत घरों की युवक-युवतियां इसका नशा कर रहे हैं। यहां तक खुद भी ऑर्डर कर मंगा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...मां से बड़ा कोई नहीं... लाडले की जान बचाने के लिए टाइगर से भीड़ गई मादा भालू

टेलीग्राम में चल रहा नशे का ग्रुप

टेलीग्राम और वाट्सएप में पैडलर ने ग्रुप बनाकर रखा है। पार्सल से ड्रग्स आते ही ग्रुप में अपडेट कर दिया जाता है। उसके बाद नशेड़ी लोग ऑर्डर देते है। एडवांस में पैसा लेने के बाद ही ड्रग्स की सप्लाई की जाती है। नाइट पार्टी का आयोजन करने वाले कई लोग 10 दिन पहले ही ड्रग्स मंगा लेते हैं। पुलिस तीनों के मोबाइल की जांच कर रही है। उनकी चैट रिपोर्ट निकाली जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा

Raipur Crime News | crime news | Crime news The sootr | Crime News Raipur | crime news today | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur Crime News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
  • Crime News Raipur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि