पहलगाम आतंकी हमला : कारोबारी का अंतिम संस्कार, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

Kanak Durga Jha | Apr 24, 2025, 12:53 IST
Share
 Pahalgam terror attack: Businessman's funeral held, people spitting on Pakistani flag the sootr
Pahalgam terror attack: Businessman's funeral held, people spitting on Pakistani flag the sootr

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया का आज छत्तीसगढ़ की राजधानी में अंतिम संस्कार किया गया। पति का शव देखकर पत्नी नेहा टूट गई।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया का आज छत्तीसगढ़ की राजधानी में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक को बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी। कारोबारी के शव को डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कंधा दिया। वहीं कारोबारी की पत्नी अपने पति को अंतिम विदाई नहीं दे सकी। पति का शव देखकर पत्नी नेहा टूट गई। बिलख-बिलख कर रो रही थी तभी, अंतिम विदाई से पहले नेहा घर पर बेहोश हो गईं।

ये खबर भी पढ़िए...कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला... छत्तीसगढ़ के 65 लोग फंसे

कारोबारी को अंतिम विदाई

कारोबारी को अंतिम विदाई देने के लिए राज्यपाल रामेन डेका, रमन सिंह भी मौजूद रहे। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राजधानी रायपुर में आक्रोश है। लोग आतंकवादियों को जमकर गाली दे रहे हैं। इसके साथ ही सड़कों पर पाकिस्तान का झंडा चिपकाया गया है और आतंकियों की तस्वीरें लगा दी हैं। जमीन पर चिपकाए इस झंडे और तस्वीर के ऊपर से लोग गुजर रहे हैं, उस पर थूक रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...अफसर के 2 नवजात बच्चों की जान खतरे में, एयर एंबुलेंस से ले गए हैदराबाद

शादी की सालगिरह मनाने कश्मीर गया था कारोबारी का परिवार

दिनेश मिरानिया (45) शादी की सालगिरह मनाने कश्मीर गया था। जिस दिन दिनेश को गोली लगी उस दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने कश्मीर के बैसरन घाटी गए थे। बैसरन घाटी में परिवार एंजॉय कर रहा था। इसी दौरान आतंकियों ने पहले दिनेश से नाम पूछा फिर उसे गोलियों से भून डाला।

ये खबर भी पढ़िए...यहां तो गजब ही हो गया..कार्रवाई करने गई पुलिस को ही डेढ़ घंटे रखा बंधक

FAQ

  1. मिरानिया किस उद्देश्य से अपने परिवार के साथ कश्मीर गए थे?
    दिनेश मिरानिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए अपने परिवार के साथ कश्मीर गए थे।
  2. दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार कहाँ किया गया और किसने उन्हें मुखाग्नि दी?
    दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किया गया, और उनके बेटे शौर्य ने उन्हें मुखाग्नि दी।
  3. पहलगाम आतंकी हमले के बाद राजधानी रायपुर में लोगों की क्या प्रतिक्रिया रही?
    पहलगाम आतंकी हमले के बाद राजधानी रायपुर में लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने आतंकवादियों की तस्वीरें और पाकिस्तान का झंडा सड़कों पर चिपकाया और उन पर थूक कर अपना विरोध जताया।

ये खबर भी पढ़िए...इस प्राचीन गुफा में मिले शैलचित्र, नदी किनारे मिले औजार और हथियार

पहलगाम में आतंकी हमला | आतंकी हमला | आतंकी हमला न्यूज | जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला | कश्मीर में आतंकी हमला | Terror Attack | kashmir terror attack | terror attack news | Terror Attack On Hindu | CG News not present

Tags:
  • CG News
  • जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला
  • terror attack news
  • कश्मीर में आतंकी हमला
  • आतंकी हमला न्यूज
  • आतंकी हमला
  • Terror Attack
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • Terror Attack On Hindu
  • kashmir terror attack
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग