रेलवे का खाना खाकर बिगड़ी यात्रियों की तबीयत, चेन खींचकर रोकी ट्रेन
Kanak Durga Jha | Published:
Passengers health deteriorated after eating railway food bilaspur
दूरंतो एक्सप्रेस में बासी खाना खाने से 10 से ज्यादा यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। भोजन में खराबी के कारण रायगढ़ स्टेशन के पास यात्रियों को उल्टियां होने लगीं।
हावड़ा से पुणे जा रही दूरंतो एक्सप्रेस में बासी खाना खाने से 10 से ज्यादा यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। टाटानगर बेस किचन से दिए गए भोजन में खराबी के कारण रायगढ़ स्टेशन के पास यात्रियों को उल्टियां होने लगीं। ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर पहुंची, लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। इससे नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और हंगामा शुरू कर दिया।
CG PSC Scam में भूपेश बघेल के खास पूर्व IAS टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार
ट्रेन 10 घंटे देरी से बिलासपुर स्टेशन रात 12 बजे पहुंची। यात्रियों ने टीटीई को डॉक्टर बुलाने के लिए कहा था, लेकिन यह सूचना स्टेशन कंट्रोल रूम तक नहीं पहुंच पाई। स्टेशन पर डॉक्टर न मिलने से नाराज यात्रियों ने ट्रेन को आगे बढ़ने नहीं दिया। कुछ देर बाद डॉक्टर पहुंचे और बीमार यात्रियों को प्राथमिक उपचार और दवाइयां दीं।
MBBS छात्र ने सिम्स में अपना गला काटा, प्रोफेसर ने सरेआम मारा था तमाचा
डॉक्टरों के पहुंचने और उपचार शुरू होने तक यात्री ट्रेन रोकने पर अड़े रहे। जैसे ही ट्रेन चलने को होती, कोई न कोई चेन पुलिंग कर देता। इस हंगामे के चलते ट्रेन बिलासपुर में करीब दो घंटे तक खड़ी रही। यात्रियों को राहत मिलने के बाद ही ट्रेन को आगे जाने दिया गया।
हंगामे के दौरान आरपीएफ और स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। यात्री इस बात पर नाराज थे कि टीटीई ने उनकी मदद नहीं की। वहीं, टीटीई का कहना है कि उन्हें किसी यात्री ने समस्या की जानकारी नहीं दी थी। इस घटना ने रेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ से निकला 6600 करोड़ का बिटकॉइन घोटाला , 6 और कंपनियां मिलीं
CG PSC Scam में भूपेश बघेल के खास पूर्व IAS टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार
बिलासपुर में डॉक्टर न मिलने से यात्री भड़के
MBBS छात्र ने सिम्स में अपना गला काटा, प्रोफेसर ने सरेआम मारा था तमाचा
चेन पुलिंग कर रोक दी ट्रेन
टीटीई और प्रशासन पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ से निकला 6600 करोड़ का बिटकॉइन घोटाला , 6 और कंपनियां मिलीं
FAQ
- दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों की तबीयत क्यों बिगड़ी?
यात्रियों की तबीयत खराब होने का कारण टाटानगर बेस किचन से दिया गया बासी भोजन था। खराब दाल और सब्जी खाने के बाद रायगढ़ स्टेशन के पास यात्रियों को उल्टियां होने लगीं। - बिलासपुर स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन क्यों रोकी?
बिलासपुर स्टेशन पर डॉक्टर उपलब्ध न होने से नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। डॉक्टरों के पहुंचने और बीमार यात्रियों का इलाज होने तक उन्होंने ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। - इस घटना में टीटीई और रेल प्रशासन पर क्या सवाल उठे?
यात्री इस बात से नाराज थे कि टीटीई ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया और डॉक्टर की व्यवस्था नहीं की। वहीं, टीटीई का दावा था कि किसी यात्री ने उन्हें स्थिति की जानकारी नहीं दी थी। इस घटना ने रेल प्रशासन की तैयारी और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari