छत्तीसगढ़ में कुएं से निकला पेट्रोल, बाल्टी भर-भरकर ले गए लोग

Kanak Durga Jha | Nov 14, 2024, 13:46 IST
Share
Petrol came out from well Chhattisgarh dantewada
Petrol came out from well Chhattisgarh dantewada

Dantewada News : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गीदम में स्थित एक कुएं से अचानक पानी की जगह पेट्रोल निकलने लगा।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम इलाके में बुधवार को एक अजीब घटना हुई, जब एक घर के कुएं से अचानक पेट्रोल निकलने लगा। जैसे ही यह खबर फैली, इलाके के लोग बड़ी संख्या में उस घर में पहुंच गए और बाल्टियों से पेट्रोल निकालने लगे।

जांच में पेट्रोल टैंक लीक का मामला सामने आया

प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें पता चला कि करीब 100 मीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप का टैंक लीक हो गया था। इस वजह से पेट्रोल जमीन के नीचे रिसते हुए उस घर के कुएं में पहुंच रहा था। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया और इलाके को सील कर दिया।

इस साल नहीं पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड ! मौसम विभाग ने चौंकाया

चोरी का शक था, कुएं में पेट्रोल ने खोला राज

मिली जानकारी के मुताबिक, गीदम के पुराने बस स्टैंड पर स्थित बाफना पेट्रोल पंप के मालिक ने कुछ दिन पहले पेट्रोल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके पंप से पेट्रोल लगातार गायब हो रहा था। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन, सीसीटीवी जांच के बावजूद पुलिस को चोरी का सुराग नहीं मिला।

SBI बोली-छत्तीसगढ़ , MP पूरे देश में सबसे महंगे, राजस्थान सबसे सस्ता

प्रशासन ने इलाके को किया सील

खबर के बाद प्रशासन की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पेट्रोल रिसाव के खतरे को देखते हुए फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग, और सुरक्षा दल को तैनात किया गया। साथ ही, लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई और आस-पास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

भिलाई स्टील प्लांट में भोपाल गैस कांड जैसी जानलेवा गैस फैली, हादसा टला

फिल्मों की तरह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग.... कपड़े उतरवाकर बोतल पर बैठाया

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • Dantewada News
  • dantewada
  • dantewada news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
  • कुएं से निकला पेट्रोल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि