90 करोड़ का रेल नीर प्लांट बंद, 3 राज्यों में होती थी पानी की सप्लाई

Kanak Durga Jha | Dec 03, 2024, 08:49 IST
Share
Rail Neer plant closed worth 90 crores water supplied chhattisgarh odisha jharkhand
Rail Neer plant closed worth 90 crores water supplied chhattisgarh odisha jharkhand

Rail Neer Plant Closed : तीन राज्यों के रेलवे स्टेशन में पानी सप्लाई करने वाला रेल नीर प्लांट बंद हो गया है। इस रेल नीर प्लांट का कारोबार 90 करोड़ रुपए से ज्यादा था।

तीन राज्यों के रेलवे स्टेशन में पानी सप्लाई करने वाला रेल नीर प्लांट बंद हो गया है। इस रेल नीर प्लांट का कारोबार 90 करोड़ रुपए से ज्यादा था। प्लांट के बंद होने से 100 से अधिक लोगों की नौकरी चली गई। यह प्लांट आईआरसीटीसी और रेलवे के अफसरों की लापरवाही की वजह से हुआ है। दरअसल, आईआरसीटीसी ने जिस एजेंसी को काम दिया था, उसने प्लांट चलाने से हाथ खड़े कर दिए।

SBI ब्रांच मैनेजर 40 हजार के देशी मुर्गे खा गए फिर भी नहीं दिया लोन...


तीन राज्यों के स्टेशनों में करता था पानी सप्लाई

इस प्लांट से बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग स्टेशन समेत झारसुगुड़ा, रांची व धनबाद में स्थित रेलवे स्टेशनों में पानी सप्लाई किया जाता था। इतना ही नहीं, प्लांट ने छत्तीसगढ़ सरकार पर पांच साल में 13.40 करोड़ रुपए जल की देनदारी भी छोड़ दी है। यह प्लांट आगे चलेगा या नहीं, 13.40 करोड़ रुपए कौन चुकाएगा, यह जवाब देने के बजाय आईआरसीटीसी के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बता दें कि इस प्लांट का निर्माण मार्च 2017 में किया गया था। दस करोड़ की लागत से प्लांट का निर्माण किया गया था।

छत्तीसगढ़ की महतरियों के खाते में आज आएंगे 1000 रुपए

रेल नीर पानी बोतल की डिमांड ज्यादा

बता दें कि रेलवे स्टेशन में रेल नीर की खरीदारी सबसे अधिक होती है। यात्री दुकानों से रेल नीर पानी बोतल की सबसे ज्यादा खरीदी करते हैं। इसकी वजह यह है कि रेल नीर अन्य पानी बोतलों से सस्ता है। ब्रांडेड हो या लोकल अन्य पानी के बोतल लगभग 20 से 30 रुपए में बनते हैं लेकिन, रेल नीर पानी का बोतल महज 15 रुपए लीटर में मिलता था।

BJP नेता ने 3 महीने पहले लगवाई कोविडशील्ड बूस्टर डोज,हार्ट अटैक से मौत

कोलकाता की कंपनी को मिला था ठेका

आईआरसीटीसी ने कोलकाता की जिस कंपनी को प्लांट चलाने का ठेका दिया था, उसने एक महीने पहले यानी अक्टूबर में ही प्रबंधन को पत्र भेजकर एक दिसंबर से प्लांट बंद करने की जानकारी दे दी थी। इस बीच कंपनी को जल कर की बकाया राशि जमा करने कहा गया तो कंपनी ने इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी ने नए ठेके के लिए टेंडर ही नहीं किया, क्योंकि करीब पांच सालों में 13 करोड़ 40 लाख 17 हजार रुपए बकाया हो गया था। यह राशि जमा कराए बिना किसी अन्य को ठेका नहीं दिया जा सकता था।

जलकर की यह राशि आईआरसीटीसी को राज्य शासन को देनी है। इतनी बड़ी देनदारी से पीछे हटते हुए आईआरसीटीसी ने प्लांट को बंद कर दिया है। जल कर जल संसाधन विभाग तय करता है। आईआरसीटीसी ने जनवरी 2020 से जलकर अदा नहीं किया है। जनवरी 2020 से नवंबर 2024 तक यानी 1796 दिन की बात करें तो इतने दिनों में कंपनी ने 90 करोड़ रुपए से अधिक की पानी बोतल बेची है।

FAQ

  1. रेल नीर प्लांट क्यों बंद हुआ?
    यह प्लांट आईआरसीटीसी और रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही के कारण बंद हुआ। कोलकाता की जिस कंपनी को प्लांट चलाने का ठेका दिया गया था, उसने बकाया जलकर राशि की वजह से संचालन से इनकार कर दिया। प्लांट ने छत्तीसगढ़ सरकार पर 13.40 करोड़ रुपए की जलकर देनदारी छोड़ दी, जिसे चुकाए बिना नए ठेके के लिए टेंडर जारी नहीं किया जा सकता।
  2. रेल नीर प्लांट किन स्टेशनों को पानी सप्लाई करता था?
    यह प्लांट बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, झारसुगुड़ा, रांची, और धनबाद रेलवे स्टेशनों को पानी की सप्लाई करता था। इसके बंद होने से इन स्टेशनों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।
  3. रेल नीर की कीमत और इसकी डिमांड क्यों ज्यादा थी?
    रेल नीर की पानी की बोतलें अन्य ब्रांडेड या लोकल पानी बोतलों की तुलना में सस्ती थीं। रेल नीर का 1 लीटर पानी सिर्फ 15 रुपए में मिलता था, जबकि अन्य पानी की बोतलें 20-30 रुपए में बिकती थीं। यही कारण था कि रेलवे स्टेशन पर रेल नीर की खरीदारी सबसे अधिक होती थी।




टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • Bilaspur Railway News
  • IRCTC
  • Chhattisgarh News News
  • RAILWAY
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • Chhattisgarh Railway
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई