गांजा तस्करी कर करोड़ों कमा रही खाकी वर्दी, दूर तक फैला है नेटवर्क

Kanak Durga Jha | Dec 02, 2024, 16:04 IST
Share
Railway police smuggling ganja Chhattisgarh raipur gariaband
Railway police smuggling ganja Chhattisgarh raipur gariaband

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से जमकर गांजे की तस्करी हो रही है। गांजे तस्करी पर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने 6 जिलों में छापा मारा।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से जमकर गांजे की तस्करी हो रही है। गांजे तस्करी पर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने 6 जिलों में छापा मारा। इस दौरान कई ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज जब्त किए गए। इसके साथ ही एसीबी ने बड़ा खुलासा किया है। एसीबी ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में रेलवे पुलिस गांजा तस्करी करा रही है।

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

रेलवे पुलिस के आरक्षक कर रहे तस्करी

6 जिलों में छापेमार कार्रवाई करने के बाद एसीबी ने जानकारी दी कि GRP (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के आरक्षकों ने गांजा तस्करी की है। एसीबी की टीम ने छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति और गांजा तस्करी के पुख्ता सबूत जुटाए हैं। मामले में एसीबी की टीम ने तस्करों के ठिकानों से करोड़ों के कैश, संपत्ति व अहम दस्तावेज जब किए हैं।

SBI ब्रांच मैनेजर 40 हजार के देशी मुर्गे खा गए फिर भी नहीं दिया लोन...

आरक्षक ऐसे कर रहे तस्करी

दरअसल, एसीबी ने जीआरपी के 4 आरक्षक संतोष राठौर और लक्ष्मण गायन के पांडुका स्थित सिरगट्टी और मन्नू प्रजापति, सौरभ नागवंशी के मोपका स्थित घरों पर छापेमारी की है। जांच में पता चला कि ये कॉन्स्टेबल लंबे समय से ट्रेनों के जरिए से गांजा और नशीली गोलियों की तस्करी में शामिल थे।

एसीबी ने छापेमारी के दौरान आरक्षकों के घरों से कैश, जमीन-मकान के दस्तावेज, महंगे आभूषण और संदिग्ध बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। इनकी संपत्ति का मूल्य करोड़ों में आंका जा रहा है। जांच में पता चला कि संपत्तियां उनकी आय के स्रोतों से मेल नहीं खाती।

एक हफ्ते में दूसरी बार विष्णुदेव साय कैबिनेट की मीटिंग आज

बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद और कोंडागांव पहुंची टीम

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि, बिलासपुर में गांजा तस्करी करते पकड़े गए जीआरपी के आरक्षक मन्नू प्रजापति, सतोष कुमार राठौर और लक्ष्मण गाइन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। उनके घरों और रायपुर-बिलासपुर की 6 टीमों ने बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद और कोंडागांव में छापेमारी की।

तीनों आरोपियों के निवास स्थानों और अन्य जगहों से लाखों रुपए कीमती आभूषण, मकान-जमीन के दस्तावेज, कई बैंक अकाउंट और निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेजों का विश्लेषण और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

FAQ

  1. गांजा तस्करी के मामले में एसीबी की कार्रवाई क्या है?
    एसीबी ने छत्तीसगढ़ के छह जिलों (बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद, और कोंडागांव सहित) में छापेमारी कर रेलवे पुलिस (जीआरपी) के चार आरक्षकों को गांजा तस्करी में लिप्त पाया। इन आरक्षकों के घरों से करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकद, जमीन और मकान के दस्तावेज बरामद किए गए।
  2. जीआरपी के आरक्षक गांजा तस्करी कैसे कर रहे थे?
    एसीबी की जांच में पता चला कि जीआरपी के चार आरक्षक ट्रेनों के माध्यम से लंबे समय से गांजा और नशीली गोलियों की तस्करी कर रहे थे। छापेमारी में इनकी आय से अधिक संपत्ति पाई गई, जो अवैध गतिविधियों से अर्जित होने का संदेह है।
  3. इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
    आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनके घरों और अन्य स्थानों पर छापेमारी से दस्तावेज और संपत्ति जब्त की गई है। एसीबी ने आगे की वैधानिक कार्रवाई और दस्तावेजों के विश्लेषण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ में भी 'फेंगल' की दस्तक ! IMD ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Tags:
  • CG News
  • ACB का छापा
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg news in hindi
  • गांजा तस्करी
  • Chhattisgarh ACB action
  • ACB के छापे
  • ACB Raid In CG
  • Chhattisgarh ACB
  • cg news update
  • crime news today
  • गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा
  • गांजा तस्करी करने वाले गिरफ्तार
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा