raipur
रायपुर में लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम, डीजीपी ने बनाई 7 आईपीएस अफसरों की टीम
Harrison Masih | Published:
raipur-police-commissionerate-system-implementation the sootr
रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था में जल्द ही बड़ा बदलाव आने वाला है! 1 नवंबर से पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होगा। डीजीपी अरुणदेव गौतम के आदेश पर 7 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों की टीम इसे अमल में लाने की तैयारी कर रही है।
Police Commissioner system: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया जाएगा। यह सिस्टम पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 1 नवंबर 2025 से लागू होगा। व्यवस्था को अमल में लाने के लिए राज्य सरकार ने तेजी से काम शुरू कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय का एलान
छत्तीसगढ़ के DGP अरुणदेव गौतम ने सरकार के निर्देश पर सीनियर एडीजी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में 7 आईपीएस अफसरों की एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।
![raipur]()
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में बैठेंगे पुलिस कमिश्नर, अपराधों पर अंकुश के लिए पुलिस को कलेक्टर जैसे अधिकार
रायपुर जैसे तेजी से बढ़ते शहर में अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को जरूरी माना गया है। इसके तहत पुलिस को अधिक अधिकार मिलेंगे और फैसले लेने में तेजी आएगी।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर ड्रग्स तस्करी: समाजसेवी-राजनेता के बेटों से होगी पूछताछ,आपस में भिड़े नव्या–विधि गुट
सरकार का कहना है कि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस को अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील मामलों में त्वरित निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर सूदखोरी और एक्सटार्शन केस: तोमर परिवार के खिलाफ 22 सौ पन्नों की चार्जशीट पेश
यह कदम रायपुर को एक सुरक्षित और बेहतर प्रबंधन वाले शहर में बदलने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस बदलाव से नागरिकों को भी पुलिस सेवाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ मिलने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय का एलान
डीजीपी के आदेश पर बनी विशेष समिति
समिति के सदस्य
जारी आदेश के अनुसार समिति में ये अधिकारी शामिल हैं:
- प्रदीप गुप्ता – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), समिति प्रमुख
- अजय यादव – पुलिस महानिरीक्षक (नारकोटिक्स)
- अमरेश मिश्रा – पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर रेंज)
- ध्रुव गुप्ता – पुलिस महानिरीक्षक (अअवि)
- अभिषेक मीणा – उप पुलिस महानिरीक्षक (दूरसंचार)
- संतोष सिंह – उप पुलिस महानिरीक्षक (सीसीटीएनएस)
- प्रभात कुमार – पुलिस अधीक्षक (विआशा)
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में बैठेंगे पुलिस कमिश्नर, अपराधों पर अंकुश के लिए पुलिस को कलेक्टर जैसे अधिकार
कमिश्नरेट सिस्टम क्यों महत्वपूर्ण
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर ड्रग्स तस्करी: समाजसेवी-राजनेता के बेटों से होगी पूछताछ,आपस में भिड़े नव्या–विधि गुट
पुलिस कमिश्नर सिस्टम क्या है?1. पुलिस प्रशासन का केंद्रीकृत ढांचाकमिश्नरेट सिस्टम में पुलिस प्रशासन का नियंत्रण पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) के पास होता है, जो सीधे कानून-व्यवस्था संभालते हैं।2. ज्यादा अधिकार पुलिस अफसरों कोकमिश्नर को मजिस्ट्रेट के अधिकार भी मिलते हैं, जिससे वे धारा 144 लागू करने, तलाशी वारंट जारी करने जैसे फैसले खुद ले सकते हैं।3. तेज और प्रभावी निर्णययह सिस्टम अपराध रोकथाम और त्वरित कार्रवाई के लिए बनाया गया है, जिससे पुलिस को हर निर्णय के लिए प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार नहीं करना पड़ता।4. बड़े शहरों के लिए उपयुक्त मॉडलकमिश्नरेट सिस्टम मुख्य रूप से बड़े और घनी आबादी वाले शहरों में लागू होता है, जहां अपराध नियंत्रण के लिए ज्यादा पुलिस शक्ति की जरूरत होती है।5. जनता को बेहतर सुरक्षा सुविधाइससे पुलिस जवाबदेही बढ़ती है, अपराधों पर तुरंत नियंत्रण होता है और जनता को तेज सुरक्षा सेवाएं मिलती हैं। |
1 नवंबर से बड़े बदलाव की तैयारी
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर सूदखोरी और एक्सटार्शन केस: तोमर परिवार के खिलाफ 22 सौ पन्नों की चार्जशीट पेश
राजधानी में पुलिसिंग को मिलेगी नई पहचान
FAQ
- पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम क्या है?
पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम एक केंद्रीकृत पुलिस प्रशासनिक मॉडल है, जिसमें पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट के अधिकार भी मिलते हैं ताकि वह अपराध नियंत्रण के लिए त्वरित फैसले ले सकें। - पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम कहां लागू होता है?
यह सिस्टम मुख्य रूप से बड़े और घनी आबादी वाले शहरों में लागू किया जाता है, जहां अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता होती है। पुलिस कमिश्नर सिस्टम रायपुर में कब लागू होगा?
रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम 1 नवंबर 2025 से लागू होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय समिति बनाकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari