बैंक का रखवाला ही निकला गबन का आरोपी, 2.78 करोड़ के मामले में चालान पेश

Arun Tiwari | Mar 13, 2026, 20:03 IST
Share
raipur SBI chief manager arrested for 2 cr fraud
raipur SBI chief manager arrested for 2 cr fraud

रायपुर में भारतीय स्टेट बैंक की SCAB शाखा में करीब 2.78 करोड़ के गबन के मामले में EOW-ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी मुख्य शाखा प्रबंधक विजय कुमार अहके के खिलाफ जांच पूरी कर विशेष न्यायालय में 1290 पेज का चालान पेश किया गया है।

Raipur. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) रायपुर ने भारतीय स्टेट बैंक की स्पेशलाइज्ड करेंसी एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच (SCAB), बैरन बाजार में हुए करीब 2.78 करोड़ रूपए के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जांच पूरी कर 13 मार्च 2026 को विशेष न्यायालय रायपुर में 1,290 पेज का चालान पेश किया गया है।

आरोपी मुख्य शाखा प्रबंधक जेल में बंद

इस प्रकरण में आरोपी विजय कुमार अहके, जो उस समय SCAB शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक थे, फिलहाल केंद्रीय जेल रायपुर में बंद हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 28 अगस्त 2024 से 11 जून 2025 के बीच कंप्यूटर के जरिए फर्जी वाउचर तैयार किए। इन वाउचरों के माध्यम से शाखा के ब्रांच जनरल लेजर (BGL) खाते से सरकारी धन निकालकर गबन किया गया।

हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन अलर्ट सिस्टम से बचने की कोशिश

आरोपी ने बैंक के हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन अलर्ट सिस्टम से बचने के लिए हर लेनदेन की रकम 5 लाख रूपए से कम रखी। साथ ही 30 दिन के भीतर पुराने रिकॉर्ड को बदलकर नई एंट्री कर दी जाती थी, ताकि बैंक के अधिकारियों को असली स्थिति का पता न चल सके।

पत्नी के खाते में ट्रांसफर की गई गबन की रकम

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने कुल 75 ट्रांजैक्शन के जरिए गबन की रकम अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर की। उस खाते में आरोपी का मोबाइल नंबर लिंक था, इसलिए सभी OTP उसी को मिलते थे। बाद में आरोपी ने यह पैसा अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर क्रिप्टोकरेंसी और कमोडिटी ट्रेडिंग (Delta Exchange) में निवेश किया।

इस तरह बैंक को कुल 2,78,25,491.96 रूपए (लगभग 2.78 करोड़ रूपए) का नुकसान हुआ।

विभिन्न धाराओं में दर्ज मामला

डिजिटल सबूत, बैंक दस्तावेज, सर्वर से मिले ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया गया है। जांच में आरोपी विजय कुमार अहके द्वारा यह अपराध करना पाया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

फर्जी एंट्री से खरीदी करोड़ों की मूंग-उड़द, सहकारी बैंक मैनेजर सहित 10 लोगों पर FIR दर्ज

bank manager arrest: SBI मैनेजर सहित पूरी ब्रांच गिरफ्तार, मृत इंसान के नाम पर लोन घोटाला

HDFC बैंक मैनेजर गिरफ्तार, चेक के सहारे ग्राहकों के निकाले 83 लाख रुपए

SBI के रिटायर्ड बैंक मैनेजर लाखों रुपए की लूट... नोएडा से आरोपी गिरफ्तार

Tags:
  • रायपुर
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • बैंक मैनेजर
  • एंटी करप्शन ब्यूरो
  • bank manager arrest
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा