RSS हर घर से मांग रही एक थाली, 1 लाख की है जरुरत
Kanak Durga Jha | Dec 17, 2024, 16:14 IST
RSS asking one thali from every house 1 lakh needed
RSS Campaign In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में आरएसएस हर घर से एक थाली अभियान चला रही है। इसके लिए आरएसएस ने करीब एक लाख थाली जमा करने का लक्ष्य तय किया है।
RSS Campaign In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में आरएसएस हर घर से एक थाली अभियान चला रही है। इसके लिए आरएसएस ने करीब एक लाख थाली जमा करने का लक्ष्य तय किया है। 12 साल में एक बार होने वाले महाकुंभ मेले का आयोजन आगामी 13 जनवरी से प्रयागराज में किया जाएगा। इसमें करीब करोड़ों श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए पहुंचने वाले हैं।
इससे गंगा के तट पर कचरा ना फैले इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर एक थैला-एक थाली अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ से एक लाख थैले व थाली भेजने की तैयारी है। इस अभियान के लिए बिलासपुर जिले को 5 हजार थैले व थाली जुटाने का मिला था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। इस अभियान से जुड़े भूगु अवस्थी ने बताया कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
नक्सलियों के गढ़ में अमित शाह ने महुआ के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे तो उनके खाने-पीने की व्यवस्था तो कर दी जाएगी लेकिन इससे बड़े पैमाने में गंगा के तट पर हजारों टन कचरा जमा हो जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए संघ ने एक थैला-एक थाली अभियान चलाया है। जब श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए पहुंचेंगे तो उन्हें यह दिया जाएगा ताकि वे भोजन के लिए थाली का इस्तेमाल करें और डिस्पोजेबल वस्तुओं को थैले में ही संग्रहित कर निर्धारित जगह में रख दें।
इस अभियान के तहत अलग-अलग जिलों से थैले व थाली जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद इसे संघ के प्रांतीय कार्यालय भेजा जाएगा, वहां से वाहन के जरिए इसे प्रयागराज ले जाया जाएगा। छत्तीसगढ़ से एक लाख थाली व कपड़े से बने थैले भेजे जाएंगे। कपड़े के थैले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रिंट कराया गया है। इसमें विदेश में रहने वाले सनातनी भी अपना योगदान दे रहे हैं।
विष्णु सरकार के 51 अफसरों पर भ्रष्टाचार के दाग, इनमें IAS- IFS शामिल
इस अभियान का प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जा रहा है। इसके जरिए विदेशों में रहने वाले कई बिलासपुरियन भी जुड़े हैं। इसमें केलगेरी कनाडा में रहने वाली नीना शर्मा, अशोक शर्मा, जयधीर और आईसलीन, न्यू जर्सी अमेरिका में निवासरत किरण धबलदेब व पंकजेश धबलदेब ने भी सहयोग राशि भेजी है। इस अभियान में। बिलासपुर शाखा की ओर से लक्ष्य से करीब 3 हजार अधिक थाली व थैले भेजे जा रहे हैं।
जाकिर हुसैन ने आखिरी कॉन्सर्ट में तबले पर बजाया शिव का डमरू, सुनें
इससे गंगा के तट पर कचरा ना फैले इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर एक थैला-एक थाली अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ से एक लाख थैले व थाली भेजने की तैयारी है। इस अभियान के लिए बिलासपुर जिले को 5 हजार थैले व थाली जुटाने का मिला था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। इस अभियान से जुड़े भूगु अवस्थी ने बताया कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
नक्सलियों के गढ़ में अमित शाह ने महुआ के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
एक थैला-एक थाली अभियान चला रही संघ
इस अभियान के तहत अलग-अलग जिलों से थैले व थाली जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद इसे संघ के प्रांतीय कार्यालय भेजा जाएगा, वहां से वाहन के जरिए इसे प्रयागराज ले जाया जाएगा। छत्तीसगढ़ से एक लाख थाली व कपड़े से बने थैले भेजे जाएंगे। कपड़े के थैले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रिंट कराया गया है। इसमें विदेश में रहने वाले सनातनी भी अपना योगदान दे रहे हैं।
विष्णु सरकार के 51 अफसरों पर भ्रष्टाचार के दाग, इनमें IAS- IFS शामिल
विदेशों में रहने वालों ने भी भेजी राशि
जाकिर हुसैन ने आखिरी कॉन्सर्ट में तबले पर बजाया शिव का डमरू, सुनें
FAQ
- छत्तीसगढ़ में आरएसएस किस अभियान को चला रही है और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है?
छत्तीसगढ़ में आरएसएस "एक थैला-एक थाली" अभियान चला रही है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के दौरान गंगा के तट पर कचरा कम करना है। इससे श्रद्धालु अपनी थाली का उपयोग करेंगे और डिस्पोजेबल वस्तुओं को थैले में संग्रहित कर निर्धारित स्थान पर रख सकेंगे। - छत्तीसगढ़ से कितनी थाली और थैले भेजने का लक्ष्य रखा गया है, और बिलासपुर जिले को क्या जिम्मेदारी दी गई थी?
छत्तीसगढ़ से एक लाख थाली और थैले भेजने का लक्ष्य रखा गया है। बिलासपुर जिले को 5 हजार थाली और थैले जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। - इस अभियान में विदेशों में रहने वाले कौन से लोग योगदान दे रहे हैं और वे कैसे मदद कर रहे हैं?
इस अभियान में विदेशों में रहने वाले सनातनी भी सहयोग कर रहे हैं। जैसे, केलगेरी (कनाडा) की नीना शर्मा, अशोक शर्मा, जयधीर और आईसलीन, तथा न्यू जर्सी (अमेरिका) के किरण धबलदेब और पंकजेश धबलदेब ने भी सहयोग राशि भेजी है।
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel