SBI में करोड़ों रुपए के गबन का खुलासा, ट्रेडिंग की लत ने चीफ मैनेजर को बनाया घोटालेबाज, सबूत के साथ गिरफ्तार

VINAY VERMA | Published:
Share
sbi-raipur-internal-account-fraud-chief-manager-arrested the sootr
sbi-raipur-internal-account-fraud-chief-manager-arrested the sootr

एसबीआई में इंटरनल अकाउंट से करोड़ों रुपए गबन करने का खुलासा हुआ है। मामले में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया रायपुर के चीफ मैनेजर विजय कुमार आहके को गिरफ्तार किया गया।

Raipur. एसबीआई में इंटरनल अकाउंट से करोड़ों रुपए गबन करने का खुलासा हुआ है। मामले में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया रायपुर के चीफ मैनेजर विजय कुमार आहके को गिरफ्तार किया गया।

विजय को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की लत थी जिसके लिए उसने सिस्टम को बायपास कर रहा था। हालांकि उसका आईडिया ज्यादा दिन नहीं चला। उसके घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स भी जब्त किया गया।

मैनेजमेंट शाखा का चीफ था विजय

SBI रायपुर मैनेजर विजय कुमार आहके स्पेशलाईज्ड करेंसी मैनेजमेंट शाखा का चीफ मैनेजर था, जिसका काम अन्य शाखाओं को कैश पहुंचाना और मैनेज करना था। शाखा प्रमुख रहते हुए आरोपी ने बैंक के महत्वपूर्ण इंटरनल ऑफिस अकाउंट (सस्पेन्स अकाउंट-जिसकी कोई लिमिट तय नहीं है) जिसे अपने ट्रेडिंग के लत को पूरा करने के लिए ब्लैंक चेक के तौर पर उपयोग किया।

योजनाबद्ध तरीके से लगभग आठ महीनों मे 2,78,25,491 रुपए की अवैध निकासी कर अपने एवं अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर किया।

ये खबरें भी पढ़ें...

अजाक्स के संरक्षक जेएन कंसोटिया पर कसेगा शिकंजा! सीएम तक पहुंचा 65 लाख गबन का मामला

सवा 3 करोड़ रुपए का गबन कर गए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, 3 साल बाद हुआ खुलासा

मानकों को बायपास करता रहा

गबन करने के लिए विजय ने रेड फ्लैग इंडिकेटर को बायपास किया। निर्धारित समय तीस दिन के समय से पूर्व ही मल्टीपल फेक इंट्रीज कर रोलओवर कर दिया गया, ताकि सिस्टम में कोई भी अलर्ट जनरेट न हो सके। इ

स तरह उसने शुरू के महीनों में 3-4 फेक इंट्रीज की और उसके बाद के महीनों में मल्टीपल फेक इंट्रीज की। किसी भी सहकर्मी और सुपरवाईजरी अधिकारी ने इन फेक इंट्रीयों को डिटेक्ट नहीं किया, जो डयू डेलिजेन्स की कमी को दिखाता है और यह एक जांच का विषय है।

क्रिप्टो करेंसी और ऑप्शन टेडिंग की आदत

आरोपी ने बाद में इस रकम को क्रिप्टो करेंसी, ऑप्शन्स और कमोडिटी ट्रेडिंग में धन एप और डेल्टा एक्श्चेंज के माध्यम से निवेश कर शासकीय राशि का गबन किया।

आरोपी विजय कुमार आहके के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज उसे ACB ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में अन्य अपराधी अधिकारियों और उनकी भूमिका के संबंध में पूछताछ एवं अग्रिम विवेचना जारी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम घोटाला में 4.03 करोड़ के गबन का खुलासा, EOW ने पेश किया 2000 पेज का चार्जशीट

मध्य प्रदेश में शराब कारोबार का काला सच - 71 करोड़ का गबन और 1309 करोड़ बकाया

Tags:
  • Raipur
  • करोड़ों रुपए गबन
  • स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया रायपुर
  • SBI रायपुर मैनेजर विजय कुमार आहके
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर