राजस्व निरीक्षक परीक्षा में घोटाला, रिश्तेदार बन गए पटवारी से अफसर

Marut raj | Feb 07, 2025, 17:12 IST
Share
Scam in Revenue Inspector Exam the sootr
Scam in Revenue Inspector Exam the sootr

Scam in Revenue Inspector Exam : राजस्व निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र में विशेष निर्देश जारी किए गए थे, जिनका पालन नहीं किया गया था। ओएमआर शीट में परीक्षार्थी का मोबाइल नंबर दर्ज कराया गया था।

Scam in Revenue Inspector Exam : छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षक यानी आरआई विभागीय परीक्षा में बड़े घोटाले की बात सामने आ रही है। दरअसल, विभागीय परीक्षा में पति-पत्नी, साली और सगे भाई सहित 22 लोगों को एक साथ बैठाया गया था। ये सभी पटवारी से आरआई बन गए हैं। इसके बाद हुई जांच में अधिकारियों ने पाया कि परीक्षा से पहले पेपर आउट हो चुका था।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुस्लिम पकड़े, NIA का एक्शन

आरटीआई में दी जा रही गलत जानकारी

उल्लेखनीय है कि विभागीय जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने का दावा मीडिया रिपोर्ट्स में की जा रही है। इसमें बताया जा रहा है कि घोटाले को दबाने के लिए राजस्व विभाग के जनसूचना अधिकारी ने 29 जनवरी 2025 को आरटीआई में जानकारी दी थी कि अभी जांच प्रक्रियाधीन है। इसके उलट जांच रिपोर्ट 29 नवंबर 2024 को ही राज्य सरकार को सौंपी जा चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें... कोरबा-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 10 दिन तक रद्द...कई ट्रेनों का रूट बदला

उल्लेखनीय है कि प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप द्वारा विशेष सचिव केडी कुंजाम से राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा 2024 की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद शासन ने मामले की जांच की घोषणा की थी। राजस्व निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन सात जनवरी 2024 को किया गया था। इसका परिणाम 29 फरवरी 2024 को जारी कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... राम के नाम पर भूपेश सरकार ने खर्च किए 100 करोड़, कमेटी करेगी जांच

OMR शीट पर मोबाइल नंबर का कॉलम बनाया गया

राजस्व निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र में विशेष निर्देश जारी किए गए थे, जिनका पालन नहीं किया गया था। विशेष निर्देश के अनुसार ओएमआर शीट में निर्धारित स्थान के अतिरिक्त कहीं भी किसी भी प्रकार का चिह्न, नाम, रोल नंबर अंकित नहीं करना था। उसके बावजूद ओएमआर शीट में परीक्षार्थी का मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए काॅलम बनाया गया था, जबकि मोबाइल नंबर निजी होता है। मोबाइल नंबर मांगा जाना परीक्षा की गोपनीयता भंग करता है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी का किया मर्डर, घर में घुसकर गला रेता

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षक (आरआई) विभागीय परीक्षा में क्या घोटाला हुआ है ?
    छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षक (आरआई) विभागीय परीक्षा में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें पति-पत्नी, साली और सगे भाई सहित 22 लोगों को एक साथ परीक्षा में बैठाया गया था। ये सभी पटवारी से आरआई बन गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा से पहले पेपर आउट हो चुका था।
  2. घोटाले को दबाने के लिए राजस्व विभाग के जनसूचना अधिकारी ने क्या जानकारी दी थी ?
    घोटाले को दबाने के लिए राजस्व विभाग के जनसूचना अधिकारी ने 29 जनवरी 2025 को आरटीआई में जानकारी दी थी कि जांच प्रक्रियाधीन है, जबकि असल में जांच रिपोर्ट 29 नवंबर 2024 को ही राज्य सरकार को सौंपी जा चुकी थी।
  3. राजस्व निरीक्षक परीक्षा में OMR शीट में क्या गड़बड़ी पाई गई ?
    राजस्व निरीक्षक परीक्षा के OMR शीट में विशेष निर्देशों के खिलाफ मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कॉलम बनाया गया था, जो परीक्षा की गोपनीयता को भंग करता है। परीक्षा के निर्देशों के अनुसार, OMR शीट में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त चिह्न या जानकारी अंकित नहीं करनी थी।
Tags:
  • Chhattisgarh News
  • आरआई
  • revenue inspector
  • छत्तीसगढ़ राजस्व मंत्री
  • छत्तीसगढ़ राजस्व मंत्री टांकराम वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज