मुठभेड़ के दौरान जवानों को मधुमक्खियों ने काटा...5 पुरुष,2 महिला समेत 7 नक्सली ढेर

Kanak Durga Jha | Jun 08, 2025, 11:32 IST
Share
soldiers stung by bees 7 Naxals including 5 men 2 women killed bijapur
soldiers stung by bees 7 Naxals including 5 men 2 women killed bijapur

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इससे पहले सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना कमेटी का सदस्य भास्कर मारा गया था। फोर्स के मुताबिक मारे गए सुधाकर पर 1 करोड़ और भास्कर पर 45 लाख का इनाम था। सुधाकर छुट्टी मनाकर जंगल लौटा था, तभी मुठभेड़ में मारा गया। नक्सलियों के शवों के पास से ऑटोमैटिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर

मिली जानकारी के मुताबिक 5 जून को पहली मुठभेड़ के बाद सुधाकर का शव बरामद हुआ था। यह वही सुधाकर है, जिसने दंडकारण्य क्षेत्र में नक्सल शिक्षा केंद्रों की शुरुआत की थी। वहीं 6 जून को नक्सली कमांडर भास्कर मारा गया, जो तेलंगाना स्टेट कमेटी से जुड़ा हुआ था। इसके साथ ही 6 और 7 जून की दरम्यानी रात को हुई मुठभेड़ों में 3 और नक्सलियों के शव मिले, जिनमें 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। 7 जून को अंतिम मुठभेड़ में 2 अन्य पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इन पांच शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों ने इंडियन आर्मी की ली जान... NIA ने पेश की चार्जशीट

एनकाउंटर स्पॉट से 2 AK-47 राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और नक्सली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन के दौरान कुछ जवानों को सांप और मधुमक्खियों ने काट लिया।फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। सभी का इलाज जारी है।

ये खबर भी पढ़िए...अ से असलहा और ब से बंदूक पढ़ाता था... नक्सली लीडर ऐसे करता था बच्चों का माइंड वॉश

2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर

भास्कर मंचेरियल कोमाराम भीम (एमकेबी) DVC (डिविजनल कमेटी) का सदस्य और सचिव था। आंध्रप्रदेश के आदिलाबाद का रहने वाला था। इसके पहले 1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर भी मारा गया है। सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का इंचार्ज था। आंधप्रदेश के चिंतापालुदी गांव का रहने वाला था। वहीं दंतेवाड़ा में 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी (50 हजार इनामी), दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम (50 हजार इनामी), भोजा राम माड़वी, लखमा उर्फ सुती उर्फ लखन मरकाम, रातू उर्फ ओठे कोवासी, सुखराम पोड़ियाम और पंडरू राम पोड़ियाम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के आखिरी दिन... फोर्स के टारगेट पर अब बड़े नक्सली

नक्सली एनकाउंटर | छत्तीसगढ़ जंगल में मुठभेड़ | बीजापुर में नक्सली-जवानों के बीच मुठभेड़ | Encounter between Naxals- soldiers in Bijapur | naxals encounter | छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ | छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़

Tags:
  • बीजापुर
  • छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
  • छत्तीसगढ़ जंगल में मुठभेड़
  • छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • नक्सली एनकाउंटर
  • naxals encounter
  • बीजापुर में नक्सली-जवानों के बीच मुठभेड़
  • Encounter between Naxals- soldiers in Bijapur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग