राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियो को IPS अवार्ड, यूपीएससी ने डीजीपी को बैठक में आने से रोका
VINAY VERMA | Aug 13, 2025, 20:19 IST
State Police Service 7 officers awarded IPS
छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को IPS अवार्ड हुआ है। 6 तारीख को हुई डिपार्मेंटल प्रमोशन कमेटी यानी DPC की बैठक में UPSC ने नामों पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।
छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को IPS अवार्ड हुआ है। 6 तारीख को हुई डिपार्मेंटल प्रमोशन कमेटी यानी DPC की बैठक में UPSC ने नामों पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। दिल्ली में हुई इस बैठक में यूपीएससी ने डीजीपी अरुण देव को आने से रोक दिया। बैठक में गृह विभाग के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हुए।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की जेलों में भीड़, 5,600 अतिरिक्त कैदी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में डीजीपी का शपथपत्र
DPC के लिए राज्य सरकार ने छग पुलिस सेवा के 21 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का नाम UPSC को भेजा था। जिसके बाद UPSC ने बैठक में 7 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाकर नाम वापस भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही इन नामों की घोषणा कर देगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ ASI प्रमोशन के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, डीजीपी से गड़बड़ी पर मांगा जवाब
UPSC ने 7 अधिकारियों की लिस्ट राज्य शासन को भेज दी है। हालांकि, राज्य शासन अभी इन नाम का खुलासा नहीं कर रही है। लेकिन, बताया जा रहा है कि लिस्ट में जिन अधिकारियों का नाम शामिल है। उसमें से, अधिकतर 2000 बैच के हैं। ऐसे में पंकज चंद्रा, भावना पांडे और विजय कुमार पांडेय का नाम लगभग तय है। इनके अलावा वेदव्रत सिरमौर, श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, विमल बैस, यशपाल सिंह, उमेश चौधरी, रवि कुर्रे का नाम फाइनल लिस्ट में बताया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... हाई कोर्ट के सांगानेर एसएचओ को हटाने के निर्देश, डीजीपी के सर्कुलर के बाद भी चुप रहने पर सवाल
DPC की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रभारी DGP अरुण देव गौतम भी पहुंचे थे। लेकिन यूपीएससी ने उन्हें बैठक में शामिल होने से ये कहते हुए रोक दिया कि इस बैठक में प्रभारी डीजीपी शामिल नहीं हो सकते। दरअसल सीएम विष्णुदेव ने अशोक जुनेजा के रिटाएर होने के बाद स्थाई डीजीपी की नियुक्ति नहीं की। उन्होंने हाल फिलहाल अरुण देव गौतम को प्रभारी डीजीपी बनाया है।
ये खबर भी पढ़ें... राजस्थान में डीजीपी के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का खेल, जानिए क्या काम आए समीकरण
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग | CG News | IPS award | आईपीएस अरुण देव गौतम
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की जेलों में भीड़, 5,600 अतिरिक्त कैदी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में डीजीपी का शपथपत्र
राज्य ने 21 अधिकारियों का भेजा था नाम...
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ ASI प्रमोशन के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, डीजीपी से गड़बड़ी पर मांगा जवाब
अधिकतर अधिकारी 2000 बैच के..
ये खबर भी पढ़ें... हाई कोर्ट के सांगानेर एसएचओ को हटाने के निर्देश, डीजीपी के सर्कुलर के बाद भी चुप रहने पर सवाल
यूपीएससी बोली प्रभारी डीजीपी अलाऊ नहीं ..
ये खबर भी पढ़ें... राजस्थान में डीजीपी के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का खेल, जानिए क्या काम आए समीकरण
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग | CG News | IPS award | आईपीएस अरुण देव गौतम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari