स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकत... गिरफ्तार हुआ टीचर

Kanak Durga Jha | May 24, 2025, 09:06 IST
Share
Teacher arrested for obscene act with school girls bilaspur
Teacher arrested for obscene act with school girls bilaspur

बिलासपुर में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक महीने से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी।

बिलासपुर में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक महीने से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी। एक दिन पहले जब, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सस्पेंड टीचर की फरारी में बहाल कर दिया, तब मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया। कलेक्टर संजय अग्रवाल की नाराजगी जताने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़ें...Weather Update : एक्टिव हुआ प्री-मानसून... 7 दिनों तक यलो अलर्ट जारी

दरअसल, प्राइमरी स्कूल खुड़ियाडीह में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी अशोक कुर्रे पर स्कूली छात्राओं से बैड टच और गंदी हरकत करने का गंभीर आरोप है। छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी, जिसके बाद नाराज परिजन ने मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी से की थी।

उन्होंने मामले की जांच कराई, जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी टीचर को 25 फरवरी निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें...केंद्र सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों अधिकारियों का लिखा जाएगा CR

राजनीतिक दबाव, पुलिस ने दो माह बाद की FIR

बताया जा रहा है कि, टीचर सत्ता से जुड़े नेताओं का रिश्तेदार है। जिसके चलते शिकायत के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी। 25 फरवरी को आरोपी टीचर को सस्पेंड कर थाने में शिकायत की गई थी। लेकिन, दो माह बाद तखतपुर पुलिस ने 21 अप्रैल को उसके खिलाफ केस दर्ज किया। लेकिन, इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही थी।

फरारी में बहाली पर उठे सवाल

इधर, डीईओ अनिल तिवारी ने फरारी काट रहे शिक्षक अशोक कुर्रे को 15 मई को आदेश जारी कर बहाल कर दिया। आरोपी टीचर की बहाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। शिक्षा विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। जिसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले की जानकारी ली। साथ ही आरोपी टीचर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें...NDPS एक्ट में 4 आरोपियों को हुई जेल... कोडवर्ड में करते थे ड्रग्स की डीलिंग

पुलिस बोली- कोर्ट जाते वक्त पकड़ा गया आरोपी टीचर

इधर, तखतपुर टीआई देवेश सिंह राठौर का कहना है कि, आरोपी शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे गुरुवार को जमानत लेने के लिए जिला कोर्ट पहुंचा थाा। तभी इसकी जानकारी पुलिस को मिली। खबर मिलते ही पुलिस की टीम अलर्ट हो गई। जिसके बाद कलेक्ट्रेट के पास उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

योगा के दौरान करता था गंदी हरकत

शिकायत के अनुसार आरोपी शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे के खिलाफ पहले बीईओ तखतपुर को शाला विकास समिति से स्कूल न आने और बच्चों से मारपीट की शिकायत मिली थी। इसकी जांच में पहुंची टीम को बच्चियों ने योगा के दौरान बैड टच करने और गंदी हरकतें करने की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें...विस्फोटक समेत 7 नक्सली गिरफ्तार, इनमें 2 लाख का इनामी डिप्टी कमांडर भी शामिल

crime news | bilaspur crime news | bilaspur crime news in hindi | cg crime news | Crime news The sootr | crime news today

Tags:
  • बिलासपुर
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • bilaspur crime news
  • bilaspur crime news in hindi
  • cg crime news
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज