कल लग सकती है नए मुख्य सूचना आयुक्त के नाम पर मुहर, कुर्सी पर बैठेंगे जैन या जुनेजा !

Arun Tiwari | Jun 03, 2025, 18:10 IST
Share
The name of the new Chief Information Commissioner may be finalised tomorrow, Jain or Juneja are the main contenders the sootr
The name of the new Chief Information Commissioner may be finalised tomorrow, Jain or Juneja are the main contenders the sootr

बुधवार को मुख्य सूचना आयुक्त के चयन को लेकर अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में नए मुख्य सूचना आयुक्त के नाम पर मुहर लग सकती है। मुख्य सूचना आयुक्त की कुर्सी के लिए सबसे बड़े दावेदार के रुप में मुख्य सचिव और पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा का नाम सामने आया है।

रायपुर : कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का नया मुख्य सूचना आयुक्त। यह सवाल छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक हल्कों में गूंज रहा है। इस सवाल का जवाब कल बुधवार को मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो बुधवार को मुख्य सूचना आयुक्त के चयन को लेकर अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में नए मुख्य सूचना आयुक्त के नाम पर मुहर लग सकती है। मुख्य सूचना आयुक्त की कुर्सी के लिए सबसे बड़े दावेदार के रुप में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा का नाम सामने आया है। मुख्य सूचना आयुक्त के लिए इन आवेदकों का इंटरव्यू 26 मार्च हो चुका है। सीएस अमिताभ जैन इस महीने रिटायर हो रहे हैं। चर्चा ये भी है कि मुख्य सूचना आयुक्त का पद उनके लिए रिजर्व रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें...बस्तर के 1600 स्कूलों को बंद करने की तैयारी, सरकार ने कहा यह तो है युक्तियुक्तकरण

तीन साल से खाली पड़े पद

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति में देरी के चलते सूचना का अधिकार अधिनयम संबंधी प्रकरणों का निपटारा नहीं हो पा रहा है। आयोग में 40 हजार से ज्यादा प्रकरण लंबित हैं। मु्ख्य सूचना आयुक्त का एक पद पिछले तीन साल से खाली है। मुख्य सूचना आयुक्त के लिए आवेदकों का इंटरव्यू 26 मार्च को हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के हिसाब से इंटरव्यू के दो सप्ताह में सीआईसी की नियुक्ति हो जानी चाहिए लेकिन अभी तक चयन समिति की बैठक नहीं हो सकी है। इस चयन समिति में मुख्यमंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष और सीएम के नामित मंत्री होते हैं। सरकार के पास मेरिट लिस्ट भेजी जा चुकी है लेकिन एक नाम पर मुहर लगाने के लिए मीटिंग नहीं हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें...मेडिकल कॉलेज ने 10 लाख की मशीनों को सुधरवाने में खर्च किए 10 करोड़,फिर भी बंद पड़े उपकरण

जैन व जुनेजा मुख्य दावेदार

मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए वर्तमान में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा मुख्य दावेदार है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएस के रिटायरमेंट के बाद पुनर्वास के लिए यह कुर्सी रिजर्व रखी गई है। अमिताभ जैन इस महीने रिटायर हो रहे हैं। इनकी नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक हलकों में एक और चर्चा है। पिछली सरकार में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अशोक जुनेजा थे। उनके कार्यकाल में ही बड़े-बड़े घोटाले सामने आये। विधिक जानकारों के मुताबिक अदालत में विचाराधीन विभिन्न प्रकरणों में कभी राज्य सरकार की ओर से पदेन के रुप में हलफनामा दाखिल कर पूर्व DGP जुनेजा और मौजूदा CS अमिताभ जैन अदालत में पार्टी बन चुके है। सूत्र कहे हैँ कि किसी भी संवैधानिक संस्था में दोनों ही अफसरों की नियुक्ति अदालत में चुनौती का बड़ा कारण साबित हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...बरेला पुल की बदहाली दे रहा भ्रष्टाचार का सबूत

ये भी हैं दावेदार

जानकारी के मुताबिक 144 उम्मीदवारों ने इस पद के लिए अपने आवेदन सौंपे थे। इनमे पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी, पूर्व मुख्य सचिव आरपी मंडल समेत कई वरिष्ठ अफसरों का नाम शामिल है। उनकी भी प्रबल दावेदारी सामने आई है। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में कुल 209 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। गठित सर्च समिति द्वारा सभी आवेदनों की प्रारंभिक स्क्रूटनी के बाद आवेदन-पत्र और संलग्न दस्तावेजों में उल्लेखित अनुसार जो विधि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंध, पत्रकारिता, जनसंपर्क या प्रशासन और शासन में अनुभव 30 वर्ष या उससे अधिक हो, साथ ही आयु 65 वर्ष से कम हो, केवल उन्हीं आवेदनकर्ताओं को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया था। साक्षात्कार के बाद अब बारी परिणाम की बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...हाई कोर्ट ने खारिज की अनुकंपा नियुक्ति की याचिका, जानें क्या है मामला

Chhattisgarh | Chief Information Commissioner | छत्तीसगढ़ | मुख्य सूचना आयुक्त

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • मुख्य सूचना आयुक्त
  • Chief Information Commissioner
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती