दिल्ली का मूड पता नहीं लगा पाई साय सरकार, जिस सीएस को दी विदाई,फिर उसी को देनी पड़ी बधाई
Arun Tiwari | Jun 30, 2025, 17:59 IST
The Sai government could not gauge the mood of Delhi the sootr
केंद्र सरकार के फैसले ने फिर चौंका दिया है। सीएस अमिताभ जैन के रिटायरमेंट के दिन एक्सटेंशन देकर फिर से सीएस बना दिया है। यह खबर चौंकाने वाली इसलिए है क्योंकि केंद्र सरकार के इस फैसले की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत किसी को भी कानोंकान खबर नहीं थी।
रायपुर : केंद्र सरकार के फैसले ने एक बार फिर चौंका दिया है। या यूं कहें कि मौके पर फिर चौका मार दिया है। सीएस अमिताभ जैन के रिटायरमेंट के दिन एक्सटेंशन देकर फिर से सीएस बना दिया है। यह खबर चौंकाने वाली इसलिए है क्योंकि केंद्र सरकार के इस फैसले की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत किसी को भी कानोंकान खबर नहीं थी। सीएम ने सीएस के रिटायरमेंट के दिन कैबिनेट बुलाकर उनको विदाई भी दे दी थी। लेकिन इससे पहले कि विदाई कार्यक्रम खत्म होता दिल्ली से फरमान आ गया कि अमिताभ जैन को तीन महीने का एक्सटेंशन दिया जाता है। इस फरमान के आते ही विदाई कार्यक्रम, बधाई कार्यक्रम में बदल गया।
ये खबर भी पढ़ें... भारत का पहला AI डेटा सेंटर नवा रायपुर में, सीएम साय ने किया शिलान्यास
केंद्र सरकार के इस फैसले से ये साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ की कमान विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश की कमान भले ही मोहन यादव के हाथ में हो लेकिन सरकार दिल्ली से चल रही है। कौन अफसर कहां रहेगा इसका फैसला राज्य से नहीं बल्कि दिल्ली से हो रहा है। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने नए सीएस का नाम तय कर लिया था और औपचारिक ऐलान होना बाकी था। नाम भले ही सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ का चल रहा था लेकिन मनोज पिंगुआ को अफसर बधाई देकर अपना नंबर बढ़ाने लगे थे। विदाई कार्यक्रम भी तय हो गया था।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में आईएएस के 43 पद खाली, अफसरों पर 5-6 विभागों का बोझ
सीएम ने कैबिनेट बैठक बुलाकर सीएस अमिताभ जैन का औपचारिक विदाई कार्यक्रम भी शुरु कर दिया था। उनके कार्य और योगदान की तारीफ हो रही थी। लेकिन तभी दिल्ली से संदेश आ गया कि अमिताभ जैन ही मुख्य सचिव रहेंगे उनको एक्सटेंशन दिया जा रहा है। यह सुनकर सब हैरान हो गए क्योंकि इसकी खबर सीएम समेत किसी को नहीं थी। विदाई कार्यक्रम को बधाई कार्यक्रम में बदल दिया गया। कुछ इसी तरह का हाल मध्यप्रदेश में हुआ था। एसीएस राजेश राजौरा को सीएम मोहन यादव ने मिठाई खिलाकर नए मुख्य सचिव की बधाई दे दी थी। लेकिन दिल्ली को कुछ और ही मंजूर था। और होगा वही जो मंजूरे दिल्ली होगा।
केंद्र सरकार ने नई चिट्ठी भेज दी और अनुराग जैन को मुख्य सचिव की कुर्सी सौंप दी। यहां भी इस बात की खबर सीएम मोहन यादव समेत किसी को नहीं थी। कुछ इसी तरह का हाल बीजेपी शासित राजस्थान और उड़ीसा में भी हुआ। मोदी-शाह ने इन राज्यों में नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाकर चौंकाया था। अब इस तरह के फैसलों से यह बता दिया कि आप रुटीन का काम करिए बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक फैसले तो हम ही करेंगे। यानी यह साफ है कि बीजेपी शासित राज्यों की सरकारें दिल्ली से ही चल रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 9 साल बाद कई विभागों में खुले प्रमोशन के ताले, SC-ST वर्ग के अफसरों को मिलेगी प्राथमिकता
राज्यपाल रमेन डेका से सोमवार सुबह अमिताभ जैन ने राजभवन जाकर मुलाकात की। राज्यपाल ने उनको रिटायरमेंट पर उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डेका ने राजकीय गमछा और गुलदस्ता भेंट किया। हैरानी की बात ये है कि राज्यपाल को राज्य में केंद्र सरकार का प्रतिनिधि माना जाता है। दिल्ली ने इस फैसले की उनको भी कोई खबर नहीं दी। यानी राज्यपाल को भी भरोसे में नहीं लिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... अब पीएम आवास में लापरवाही करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
यह पहला मौका नहीं है जब छत्तीसगढ़ में इस तरह का हैरान करने वाला फैसला सामने आया है। इससे पहले डीजीपी तय करने के मामले में भी यही हुआ था। तत्कालीन डीजीपी अशोक जुनेजा का रिटायरमेंट था और डीजीपी की रेस में आईपीएस अरुणदेव गौतम, पवनदेव और हिमांशु गुप्ता शामिल थे। केंद्र सरकार ने फिर गुगली फेंक दी। अशोक जुनेजा को डीजीपी के तौर पर छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया। इसके बाद अरुणदेव डीजीपी बने लेकिन वे भी प्रभारी ही बन पाए। परमानेंट डीजीपी का फैसला अब तक नहीं हो पाया है। राज्य सरकार के पास भले ही दो नामों का पैनल आ गया हो लेकिन राज्य सरकार नया डीजीपी तय करने से पहले यह जरुर देखेगी कहीं फिर दिल्ली से नया फरमान न आ जाए।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ सीएस एक्सटेंशन | अमिताभ जैन मुख्य सचिव | दिल्ली का फरमान छत्तीसगढ़ | साय सरकार दिल्ली मूड | Chhattisgarh CS Extension | Amitabh Jain Chief Secretary | Delhi's Edict Chhattisgarh | Sai Govt Delhi Mood | Central Government Surprising Decision | केंद्र सरकार चौंकाने वाला फैसला
ये खबर भी पढ़ें... भारत का पहला AI डेटा सेंटर नवा रायपुर में, सीएम साय ने किया शिलान्यास
दिल्ली से चल रहीं राज्य सरकारें
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में आईएएस के 43 पद खाली, अफसरों पर 5-6 विभागों का बोझ
सीएम ने कैबिनेट बैठक बुलाकर सीएस अमिताभ जैन का औपचारिक विदाई कार्यक्रम भी शुरु कर दिया था। उनके कार्य और योगदान की तारीफ हो रही थी। लेकिन तभी दिल्ली से संदेश आ गया कि अमिताभ जैन ही मुख्य सचिव रहेंगे उनको एक्सटेंशन दिया जा रहा है। यह सुनकर सब हैरान हो गए क्योंकि इसकी खबर सीएम समेत किसी को नहीं थी। विदाई कार्यक्रम को बधाई कार्यक्रम में बदल दिया गया। कुछ इसी तरह का हाल मध्यप्रदेश में हुआ था। एसीएस राजेश राजौरा को सीएम मोहन यादव ने मिठाई खिलाकर नए मुख्य सचिव की बधाई दे दी थी। लेकिन दिल्ली को कुछ और ही मंजूर था। और होगा वही जो मंजूरे दिल्ली होगा।
केंद्र सरकार ने नई चिट्ठी भेज दी और अनुराग जैन को मुख्य सचिव की कुर्सी सौंप दी। यहां भी इस बात की खबर सीएम मोहन यादव समेत किसी को नहीं थी। कुछ इसी तरह का हाल बीजेपी शासित राजस्थान और उड़ीसा में भी हुआ। मोदी-शाह ने इन राज्यों में नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाकर चौंकाया था। अब इस तरह के फैसलों से यह बता दिया कि आप रुटीन का काम करिए बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक फैसले तो हम ही करेंगे। यानी यह साफ है कि बीजेपी शासित राज्यों की सरकारें दिल्ली से ही चल रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 9 साल बाद कई विभागों में खुले प्रमोशन के ताले, SC-ST वर्ग के अफसरों को मिलेगी प्राथमिकता
राज्यपाल ने भी दे दिया था रिटायरमेंट पर राजकीय गमछा
ये खबर भी पढ़ें... अब पीएम आवास में लापरवाही करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
डीजीपी के समय भी कुछ ऐसा ही हुआ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ सीएस एक्सटेंशन | अमिताभ जैन मुख्य सचिव | दिल्ली का फरमान छत्तीसगढ़ | साय सरकार दिल्ली मूड | Chhattisgarh CS Extension | Amitabh Jain Chief Secretary | Delhi's Edict Chhattisgarh | Sai Govt Delhi Mood | Central Government Surprising Decision | केंद्र सरकार चौंकाने वाला फैसला
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava