BJP में शामिल हो सकते हैं CG के 2 पूर्व विधायक, CM साय भी रहेंगे मौजूद

Pooja Kumari | Feb 15, 2024, 12:44 IST
Share
bjp
bjp

पूर्व विधायक विधान मिश्रा जोगी की कैबिनेट में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। विधान मिश्रा भी कांग्रेस छोड़कर जोगी कांग्रेस में चले गए थे, लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने JCCJ को अलविदा कह दिया था और अब बीजेपी (BJP) में शामिल होने वाले हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के 2 पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा गुरुवार यानी आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों नेता शाम 7 बजे तक प्रदेश कार्यालय में बीजेपी (BJP) की सदस्यता लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि प्रमोद शर्मा JCCJ के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले 26 अक्टूबर को उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली थी।

यह खबर भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बनाया राजीव युवा मितान क्लब भंग! योजना पर जमकर हुई टिप्पणी, बांटे गए पैसा का होगा ऑडिट

कैबिनेट में उद्योग मंत्री के पद पर रह चुके हैं विधान मिश्रा जोगी

वहीं, पूर्व विधायक विधान मिश्रा जोगी की कैबिनेट में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। विधान मिश्रा भी कांग्रेस छोड़कर जोगी कांग्रेस में चले गए थे, लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने JCCJ को अलविदा कह दिया था और अब बीजेपी (BJP) में शामिल होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम अजीत जोगी के निधन के बाद से प्रमोद शर्मा और JCCJ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के साथ मतभेद चल रहे थे। इसी के चलते उन्होंने JCCJ से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

यह खबर भी पढ़ें - पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या जाएंगे CM साय, बजट सत्र के बाद करेंगे रामलला के दर्शन

ब्राह्मण वर्ग से आते हैं प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा

लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं, जिसकी तैयारियों में राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाल रहे हैं। इधर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से 2 पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने से लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद लगातार नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा दोनों ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। प्रमोद शर्मा JCCJ के दूसरे पूर्व विधायक हैं, जो बीजेपी (BJP) में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले धर्मजीत सिंह चुनाव से पहले ही बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए थे और तखतपुर से विजयी होकर विधायक बने।

यह खबर भी पढ़ें - धर्मांतरण को लेकर अब इस राज्य में भी बनने जा रहा कानून, जानिए डिटेल

30-32 अन्य नेता-कार्यकर्ता भी बीजेपी में होंगे शामिल

धरसींवा विधानसभा से 1998 में विधायक और मंत्री रहे विधान मिश्रा जोगी कैबिनेट में उद्योग और कृषि मंत्री रहे। जब अजीत जोगी ने अपनी नई पार्टी 'जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी' बनाई, तो विधान मिश्रा भी उसमें शामिल हो गए। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने JCCJ छोड़ दी थी। इसके बाद वे किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए, लेकिन अब 15 फरवरी को वे बीजेपी (BJP) में शामिल होने वाले हैं। साथ ही 30-32 अन्य नेता-कार्यकर्ता भी बीजेपी (BJP) में शामिल हो रहे हैं, जिनमें खरोरा, बलौदाबाजार, धरसींवा, आरंग, रायपुर के कार्यकर्ता शामिल हैं। विधान मिश्रा का कहना है कि वे बहुत पहले ही बीजेपी (BJP) में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी कांग्रेस में लंबे समय तक रहे। मंत्री और विधायक रहे, लेकिन बाद में उनका मोह कांग्रेस से भंग हो गया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे JCCJ में चले गए, लेकिन अजीत जोगी की मौत के बाद इससे भी उनका मोह भंग हो गया। उन्होंने जेसीसीजे भी छोड़ दी और फिर किसी पार्टी में नहीं गए थे।

यह खबर भी पढ़ें - केपीएस किड्स पर डीईओ और स्कूल प्रबंधन आमने सामने, जानें वजह

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • विष्णुदेव साय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि