पत्नी किस बात से रोक रही थी पति को, जानिए क्यों ले ली उसकी जान

Jitendra Shrivastava | Feb 17, 2024, 23:20 IST
Share
murder
पत्नी नहीं मानी तो कर दी हत्या।

उसने अपनी पत्नी से संबंध बनाने की डिमांड की। पत्नी ने शारीरिक परेशानी बताकर संबंध बनाने से मना कर दिया और रात में वह आंगन की तरफ गई इसी बीच वह भी उसके पीछे चला गया, फिर बाड़ी में गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। छत्तीसगढ़

BILASPUR. बिलासपुर में एक युवक ने गमछे से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया तो पति को नागवार गुजरा और मार डाला। पुलिस से बचने के लिए युवक ने ब्लड प्रेशर कम होने और चक्कर खाकर बाड़ी में गिरने से मौत होने की झूठी कहानी बनाई।

आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया

घटना 6 दिन पहले रतनपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला की लाश का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रतनपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि भोंदलापारा निवासी सावनी बाई पटेल (38) की 10 फरवरी की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर 11 फरवरी की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची।

फूल बेचने वाला बना रहा था 'फूल', आधा करोड़ जब्त, जानिए कैसे पकड़ा गया

रायगढ़ में नशीली दवा का जखीरा बरामद,6 आरोपी और 14 लाख की सामग्री जब्त

स्कूल से गायब थीं प्रधान पाठिका और 6 शिक्षक, सभी को किया सस्पेंड

लग्जरी कार से चोर उठा ले गए BJP नेता का बकरा, छानबीन में जुटी पुलिस

पति की झूठी कहानी का पोस्टमॉर्टम में खुला राज

पूछताछ में पति रूपचंद पटेल (39) ने बताया कि रात में उसकी पत्नी बाड़ी की तरफ गई थी। करीब आधे घंटे तक वह नहीं लौटी, तो वो बाड़ी में गया। वहां उसने अपनी पत्नी की लाश पड़ी देखी। उसने पुलिस को बताया कि उसे लो ब्लड प्रेशर था। पहले भी वह चक्कर खाकर गिर जाती थी, लेकिन इस बार गिरने पर उसकी जान चली गई। महिला की मौत पर उसके परिजन ने भी कोई आशंका नहीं जताई। इसके बाद भी शक के आधार पर पुलिस ने लाश का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। इधर पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार था। शुक्रवार को डॉक्टर ने रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि कर दी। इसके बाद पुलिस ने पति रूपचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

संबंध बनाने से मना करने पर कर दी हत्या

पूछताछ में आरोपी रूपचंद ने बताया कि वह शराब के नशे में था। उसने अपनी पत्नी से फिजिकल रिलेशन की डिमांड की। पत्नी ने अपनी शारीरिक परेशानी बताकर संबंध बनाने से मना कर दिया। रात करीब 10.30 बजे वह आंगन की तरफ निकल गई। वह भी उसके पीछे गया, फिर बाड़ी में गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से वह अपने बेटों और पुलिस के सामने बीमारी और चक्कर आने से गिरकर मौत होने की झूठी कहानी बनाई।

शक के आधार पर हुआ हत्या का शक

थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि महिला की शादी करीब 18 साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है और दोनों बेटे भी बड़े हो गए हैं, इसलिए किसी को उसकी हत्या का शक नहीं हुआ। पुलिस ने बेटों से भी पूछताछ की, तब उन्होंने भी रात में विवाद होने की जानकारी होने से इनकार कर दिया। शक के आधार पर महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें हत्या का खुलासा हो गया।

Tags:
  • पत्नी की हत्या
  • संबंध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती