बीरगांव CHC में प्रसव के बाद महिला की मौत: डॉक्टर निलंबित, जांच में लापरवाही उजागर

Harrison Masih | Published:
Share
Woman dies after delivery Birgaon CHC Doctor suspended the sootr
Woman dies after delivery Birgaon CHC Doctor suspended the sootr

छत्तीसगढ़ के बीरगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में 22 वर्षीय महिला साक्षी निषाद की प्रसव के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ के बीरगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में 22 वर्षीय महिला साक्षी निषाद की प्रसव के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए गए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना कुमार को निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... अंबिकापुर में बच्चों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर निलंबित, अधीक्षक को भी हटाया

क्या है मामला?

साक्षी निषाद की डिलीवरी CHC बीरगांव में हुई थी। परिजनों के अनुसार, प्रसव के लगभग 12 घंटे बाद, 10 और 11 जून की दरम्यानी रात को साक्षी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे इंजेक्शन दिया गया और पानी पिलाया गया, लेकिन उसके बाद उसकी हालत और भी खराब हो गई। परिजनों का आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका।

स्टाफ की लापरवाही यहीं नहीं रुकी – मृतका के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने मदद की गुहार लगाई, तो उन्हें अस्पताल स्टाफ द्वारा गलत व्यवहार का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें... रायसेन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजन ने महिला डॉक्टर पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत

जांच में हुआ ये खुलासा

स्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया कि डॉ. अंजना कुमार ने मरीज की स्थिति का समुचित फॉलोअप नहीं लिया और रात के समय कोई चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी पर नहीं था। यह चिकित्सकीय लापरवाही साक्षी की जान जाने का मुख्य कारण मानी गई है।

क्या हुई कार्रवाई?

राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने डॉक्टर अंजना कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी और नियमानुसार उन्हें निर्वाहन भत्ता दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... बैतूल जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों का आरोप- डॉक्टर ने मांगे 5 हजार रुपए , देरी से किया गया सीजर

आगे की करवाई

मृतका के परिजनों की मांग है कि सिर्फ डॉक्टर नहीं, बल्कि पूरे अस्पताल प्रशासन की जवाबदेही तय की जाए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने आगे भी पूरे मामले की विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं।

यह मामला एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था की खामियों और जवाबदेही की कमी को उजागर करता है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन स्थायी सुधार के लिए संरचनात्मक बदलाव और बेहतर निगरानी की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें... VIDISHA : प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, डॉक्टर बोले ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से गई जान; परिजन का आरोप-बेड से नीचे गिरी थी महिला

बीरगांव CHC महिला की मौत | बीरगांव डॉक्टर निलंबित | हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत | Birgaon CHC woman died | raipur health department action

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧


Tags:
  • बीरगांव CHC महिला की मौत
  • बीरगांव डॉक्टर निलंबित
  • हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत
  • Birgaon CHC woman died
  • raipur health department action
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर