जाकिर हुसैन ने आखिरी कॉन्सर्ट में तबले पर बजाया शिव का डमरू, सुनें
Kanak Durga Jha | Dec 17, 2024, 10:25 IST
Zakir Hussain played Shiva Damru to Tabla beat khairagarh
Zakir Hussain Chhattisgarh Last Performence : जाकिर हुसैन की छत्तीसगढ़ से जुड़ी कुछ अनोखी यादें हैं। उस्ताद हुसैन ने यहां तबले की ताल पर भगवान शिव का डमरू बजाकर सुनाया था।
Zakir Hussain Chhattisgarh Last Performence : पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से सम्मानित जाकिर हुसैन का 15 दिसंबर (रविवार देर रात) को निधन हो गया। उन्होंने 73 साल की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में अंतिम सांस ली। जाकिर हुसैन की छत्तीसगढ़ से जुड़ी कुछ अनोखी यादें हैं। उस्ताद हुसैन ने यहां तबले की ताल पर भगवान शिव का डमरू बजाकर सुनाया था। यह परफॉर्मेंस भले ही चार साल पुराना हो, पर उस्ताद के उस प्रदर्शन के लोग आज भी दीवाने हैं।
विष्णु सरकार के 51 अफसरों पर भ्रष्टाचार के दाग, इनमें IAS- IFS शामिल
उस्ताद जाकिर हुसैन 18 दिसंबर 2019 को जाकिर हुसैन खैरागढ़ आए थे। इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह में जाकिर हुसैन मुख्य अतिथि थे। उन्होने अपने परफॉर्मेंस से समारोह में बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उस्ताद ने न सिर्फ भगवान शिव का डमरू बल्कि, भागते हुए हिरण की चाल को भी तबले के जरिए सुनाकर सभी को हैरान कर दिया था।
नक्सलियों के गढ़ में अमित शाह ने महुआ के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
विश्वविख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन पिछले कुछ समय से काफी बीमार थे। वे इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे। निधन से 14 दिनों पहले से वे सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि उस्ताद हुसैन को 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
275 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन वालीं 2 फर्जी कंपनियां रायपुर में पकड़ीं
विष्णु सरकार के 51 अफसरों पर भ्रष्टाचार के दाग, इनमें IAS- IFS शामिल
खैरागढ़ में थी उस्ताद की छत्तीसगढ़ की आखिरी परफॉर्मेंस
नक्सलियों के गढ़ में अमित शाह ने महुआ के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
अस्पताल में ली आखिरी सांस
देखें ये Video
जब उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपनी कला से जीता शिवभक्तों का दिल, तबले पर बजाया महादेव का डमरू #ZakirHussain #TablaMaestroZakirHussain #NoMore #Tribute #TheSootr pic.twitter.com/NvXCZgxrNw
— TheSootr (@TheSootr) December 17, 2024
FAQ
- उस्ताद जाकिर हुसैन की छत्तीसगढ़ में आखिरी परफॉर्मेंस कब और कहां हुई थी?
उस्ताद जाकिर हुसैन की छत्तीसगढ़ में आखिरी परफॉर्मेंस 18 दिसंबर 2019 को खैरागढ़ के इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह में हुई थी। - उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपने तबला प्रदर्शन में क्या अनोखा प्रस्तुत किया था?
उस्ताद जाकिर हुसैन ने तबले के जरिए भगवान शिव के डमरू की ध्वनि और भागते हुए हिरण की चाल को प्रस्तुत कर समारोह में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। - उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन कब और किस बीमारी के कारण हुआ?
उस्ताद जाकिर हुसैन का 15 दिसंबर को सैन फ्रांसिस्को में निधन हुआ। वे इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे थे और 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel