राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, MP के 65 हजार मतदान केंद्रों पर मानाया जाएगा लोकतंत्र का जश्न
Siddhi Tamrakar | Jan 25, 2025, 08:39 IST
National Voters Day
मप्र में 25 जनवरी 2025 को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। राज्यपाल भोपाल में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
आज, 25 जनवरी 2025, को मध्य प्रदेश के सभी65 हजार 14 मतदान केंद्रोंपर 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) मनाया जाएगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Chief Electoral Officer) सुखबीर सिंह ने जानकारी दी कि भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में स्टेट लेवल का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपालमंगू भाई पटेलसुबह 11 बजे करेंगे।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल की ओर सेलोकसभा निर्वाचन 2024औरविशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025मेंअच्छा प्रदर्शनकरने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग केमुख्य निर्वाचन आयुक्त का मेसेजप्रसारित (broadcast) किया जाएगा।
मशहूर हस्तियां होंगी शामिल
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्टेट आइकॉन के तौर पर एक्टर राजीव वर्मा, गोविंद नामदेव, दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया, संजना सिंह और देशना जैन मौजूद रहेंगे।
सभी जिलों में होंगे खास कार्यक्रम
- 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर प्रदेश के55 जिलोंमें कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- सभी शैक्षणिक संस्थानों में स्टूडेंट्स और अधिकारियों-कर्मचारियों कोमतदाता शपथदिलाई जाएगी।
अच्छा प्रदर्शन करने वालों का होगा सम्मान
- जिला निर्वाचन अधिकारी
- पुलिस अधीक्षक
- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
- निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
- बूथ लेवल अधिकारी
- जिला निर्वाचन अधिकारी
- पुलिस अधीक्षक
- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
- निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
- बूथ लेवल अधिकारी
- स्वीप (SVEEP) गतिविधियों में बेहतर काम
- निर्वाचन से संबंधित निबंध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी
- स्वीप (SVEEP) गतिविधियों में बेहतर काम
- निर्वाचन से संबंधित निबंध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी
युवा मतदाताओं को बाटेंगे ईपीआईसी कार्ड
- नएयुवा मतदाताओंको ईपीआईसी (EPIC) कार्ड वितरित किए जाएंगे।
- डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आयोजित निबंध प्रतियोगितामें जीतने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।
- प्रतियोगिता का टॉपिक था"वोट जरूर डालेंगे हम"।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari