खरीदी केंद्र के गोदाम से 40 लाख की 459 क्विंटल मूंग गायब, प्रबंधक पर केस

Sanjay Sharma | Aug 30, 2025, 19:49 IST
Share
moong khareed kendra
moong khareed kendra

समर्थन मूल्य के खरीद केंद्रों पर गड़बड़ी पर कसावट कारगर साबित नहीं हो रही है। सागर के केसली में खरीद केंद्र से 40 लाख कीमत की 459 क्विंटल मूंग गायब करने पर समिति प्रबंधक पर केस दर्ज कराया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश मेंसमर्थन मूल्य के खरीद केंद्रों पर गड़बड़ी पर कसावट कारगर साबित नहीं हो रही है। पिछले सीजन में धान खरीदी में बेहिसाब धांधली के बाद अब मूंग की खरीद में भी अनियमितताएं सामने आ रही हैं।

सागर कलेक्टर ने केसली क्षेत्र में खरीद केंद्र से 40 लाख कीमत की 459 क्विंटल मूंग गायब होने पर समिति प्रबंधक और कम्प्युटर ऑपरेटर पर अपराध दर्ज कराया है। प्रदेश में मूंग खरीदी में गड़बड़ियां एक के बाद एक सामने आ रही हैं लेकिन पिछले सीजन में करोड़ों की चपत लगने के बाद भी सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और प्रशासन सख्ती नहीं कर पा रहा है।

जांच में खरीद-स्टॉक में अंतर

मूंग खरीदी में समर्थन मूल्य के खरीद केंद्रों पर भारी अनियमितताओं की शिकायतें लगातार जिला प्रशासन तक पहुंच रही हैं। खरीद केंद्र पर किसानों से कमीशन वसूली और एफएक्यू का नजरअंदाज कर अमानक मूंग खरीदी की शिकायतों पर सागर कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा खरीद केंद्र और भंडारण स्थलों का निरीक्षण कराया गया। इसमें केसली की बहुउद्देश्यीय प्राथमिक साख सहकारी समिति के जरुआ खरीद केंद्र स्थित वेयर हाउस में मूंग की मात्रा कम पाई गई। वहीं यहां पर अमानक मूंग खरीद की बात भी सामने आई थी।

गोदाम से 459 क्विंटल मूंग गायब

कलेक्टर द्वारा भेजे गए परीक्षण दल ने जब ऑनलाइन खरीदी की पोर्टल पर दर्ज रिकॉर्ड से मिलान किया तो गड़बड़ी पकड़ में आ गई। पोर्टल पर मूंग की खरीद 10 हजार 63 क्विंटल दर्ज थी। वेयर हाउस में रखे स्टॉक से 9307 क्विंटल मूंग का परिवहन किया था।

इसके बाद केंद्र पर 755 क्विंटल मूंग का स्टॉक होना था, लेकिन मौके पर केवल 296 क्विंटल मूंग की रखी पाई गई। मौके से जो 459 क्विंटल मूंग गायब है वह करीब 40 लाख रुपए कीमत की बताई जा रही है। ऑनलाइन पोर्टल और भंडारण के रिकॉर्ड में अंतर और मूंग खरीदी में गुणवत्ता की अनदेखी पर जांच दल द्वारा कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी गई।

ये खबरें भी पढ़िए :

प्रधानमंत्री मोदी का जापान दौरा, देखें उनके खास अंदाज

स्पेशल ट्रेन: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रानी कमलापति और रीवा से रेलवे चलाएगा ट्रेन, देखें लिस्ट

रिश्वत लेते पकड‍़ा गया था प्रबंधक

b915f78f-ef7
b915f78f-ef7


जिस सहकारी समिति के गोदाम से 40 लाख कीमत की 459 क्विंटल मूंग गायब है वहां दो दिन पहले ही लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की थी। समिति प्रबंधक संतोष चौबे को लोकायुक्त पुलिस ने किसान से अमानक मूंग खरीदने के बदले में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। चौबे एफएक्यू मानक से कम गुणवत्ता की मूंग खरीदने पर किसान से एक लाख रुपए की रिश्वत ले रहा था। इस मामले में भी उसके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

ये खबरें भी पढ़िए :

MPCA प्रेसीडेंट पर युवराज महानआर्यमन सिंधिया की लगी मुहर, उनके सामने कोई विरोधी नहीं, एक पद पर दो फॉर्म

ESB मप्र शिक्षक वर्ग टू के 10758 पदों की भर्ती पर यह ताजा अपडेट, भावी शिक्षकों पर बड़ी खबर

हेराफेरी छिपाने में जुटी समितियां

कलेक्टर संदीप जीआर ने बहुउद्देश्यीय प्राथमिक सहकारी समिति जरुआ के प्रबंधक संतोष चौबे और कम्प्युटर ऑपरेटर सुनील प्रजापति पर गौरझामर थाने में अपराध दर्ज कराया है। इस कार्रवाई के साथ ही जिले के सभी खरीद केंद्रों पर निगरानी बढ़ाने के लिए एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारियों के दल बनाए गए हैं।

कलेक्टर ने एक केंद्र पर कार्रवाई की है लेकिन अंचल में अब भी समितियों के गोदामों से सैकड़ों क्विंटल मूंग गायब है। इस हेराफेरी को दबाने के लिए समिति प्रबंधक और उनके सहयोगी स्टॉक के परिवहन में जुट गए हैं। वहीं कलेक्टर के आदेश के बाद भी ज्यादातर अधिकारी खरीद और भंडारण केंद्रों के स्टॉक का सत्यापन करने नहीं पहुंच रहे हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • सहकारिता
  • वेयर हाउस
  • समर्थन मूल्य
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • सागर
  • सागर कलेक्टर संदीप जीआर
  • मूंग खरीदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच