उज्जैन में होगी 500 होमगार्ड की भर्ती, महाकाल की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे जवान
Amresh Kushwaha | Aug 20, 2024, 08:25 IST
महाकाल की व्यवस्था संभालेंगे होमगार्ड... 500 की होगी भर्ती
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय का उद्घाटन किया और महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को निजी एजेंसी से हटाकर होमगार्ड को सौंपने की घोषणा की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उज्जैन में दो नए पुलिस स्टेशन (महाकाल महालोक परिसर और महावीर तपोभूमि क्षेत्र) स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने महाकाल महालोक की सुरक्षा व्यवस्था को निजी एजेंसी से हटाकर होमगार्ड को सौंपने का भी ऐलान किया।
ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर में सड़क हादसा : बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो की ट्रक से टक्कर, 7 की मौत, 5 घायल
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्था होमगार्ड के जवानों को सौंपी जाएगी। तीन कंपनियां व्यवस्था का काम संभालेंगी। इसके लिए करीब 500 नए होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा सोमवार को की। मंदिर की व्यवस्था संभालने वाले होमगार्ड के जवानों की नई भर्ती होगी।
ये खबर भी पढ़िए...बुदनी समेत इन 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी 750 सीटें
हर कंपनी में 165 जवान होंगे। ये जवान महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का काम संभालेंगे। मुख्यमंत्री ने भोपाल से उज्जैन में स्थानांतरित किए गए धर्मस्व विभाग के कार्यालय का भी उद्घाटन किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि होमगार्ड की तैनाती के बाद निजी सुरक्षा एजेंसी की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। होमगार्ड विभाग के कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि नई भर्ती के जवान केवल महाकाल मंदिर की व्यवस्था का काम संभालेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर में सड़क हादसा : बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो की ट्रक से टक्कर, 7 की मौत, 5 घायल
करीब 500 होमगार्ड की होगी भर्ती
ये खबर भी पढ़िए...बुदनी समेत इन 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी 750 सीटें
निजी सुरक्षा एजेंसी की सेवाएं होंगी समाप्त
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad