नर्मदा किनारे डुडवारा में शुरू हुआ अनोखा होम स्टे, गांव की सादगी में रहेंगे पर्यटक
Neel Tiwari | Jun 17, 2025, 22:25 IST
HOME stay
होम स्टे की सबसे बड़ी खासियत इसकी परंपरागत ग्रामीण बनावट है। कच्ची मिट्टी से बनी दीवारें, खपरेल की छत और चारों ओर ताजी हरी सब्जियों की खुशबू इसे खास बनाती है।
अगर आप नर्मदा परिक्रमा पर जा रहे हैं या प्राकृतिक सौंदर्य के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। नर्मदा नदी के तट पर बसे डुडवारा गांव में अब 'होम स्टे' की शुरुआत हो गई है। यह होम स्टे परिक्रमा वासियों और पर्यटकों को गांव की सादगी और संस्कृति का अनुभव कराएगा। मंगलवार को नगर निगम की उपायुक्त अंकिता जैन ने "नमामि नर्मदे पंचवटी" नामक इस पहले होम स्टे का शुभारंभ किया।
![e0fa64c1-8f9]()
इस होम स्टे की सबसे बड़ी खासियत इसकी परंपरागत ग्रामीण बनावट है। कच्ची मिट्टी से बनी दीवारें, खपरेल की छत और चारों ओर ताजी हरी सब्जियों की खुशबू इसे खास बनाती है। यहां आने वाला हर मेहमान शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर शांति और प्रकृति के बीच सुकून का अनुभव करेगा।
![73d37613-f23]()
ये खबर भी पढ़िए... शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाया, फिर जहर देकर ट्रेन में छोड़ा
इस अनोखे होम स्टे का संचालन ग्रामवासियों बोधन और नोनेलाल पटेल द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना ‘लोक कल्याण भूमिका समिति’ के तहत चल रही है, जिसकी अध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने बताया कि डुडवारा गांव नर्मदा के किनारे स्थित है। यहां से भेड़ाघाट की प्राकृतिक छटा को देखा जा सकता है। इसके साथ ही, पर्यटकों को ग्रामीण संस्कृति से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा।
ये खबर भी पढ़िए... MP के इस जिले में किसानों को थमा दिया लैब में फेल सोयाबीन बीज, जिम्मेदार बता रहे मजदूरों की गलती
परियोजना की शुरुआत के साथ ही गांव में 8 और होम स्टे बनाने की योजना है। इससे न केवल पर्यटकों को ठहरने की बेहतरीन सुविधा मिलेगी, बल्कि ग्रामीणों को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
ये खबर भी पढ़िए... जातिगत जनगणना पर कांग्रेस ने उठाए सरकार के इरादों पर सवाल, बीजेपी ने लगाए थे भ्रम फैलाने के आरोप
ये खबर भी पढ़िए... नक्सलियों का आतंक: सरेंडर नक्सली के परिजनों की हत्या, कई ग्रामीण घायल और लापता
इस मौके पर ग्राम पंचायत की सरपंच भूरी बाई, पूर्व सरपंच मुकेश तिवारी और ग्राम पर्यटन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। यह पहल पर्यटकों के लिए खास अनुभव लेकर आई है और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रही है। ‘नमामि नर्मदे पंचवटी’ जैसे होम स्टे नर्मदा तट को एक नया आयाम दे रहे हैं। अब परिक्रमा वासी या सैलानी केवल नदी के दर्शन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि यहां की मिट्टी, स्वाद, संस्कृति और सादगी को भी महसूस करेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
मध्य प्रदेश | एमपी न्यूज हिंदी
e0fa64c1-8f9
मिट्टी की दीवारें, खपरेल की छत और बगिया की ताजगी
73d37613-f23
ये खबर भी पढ़िए... शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाया, फिर जहर देकर ट्रेन में छोड़ा
पर्यटकों को मिलेगा 'लोकल' अनुभव
ये खबर भी पढ़िए... MP के इस जिले में किसानों को थमा दिया लैब में फेल सोयाबीन बीज, जिम्मेदार बता रहे मजदूरों की गलती
ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
ये खबर भी पढ़िए... जातिगत जनगणना पर कांग्रेस ने उठाए सरकार के इरादों पर सवाल, बीजेपी ने लगाए थे भ्रम फैलाने के आरोप
ये खबर भी पढ़िए... नक्सलियों का आतंक: सरेंडर नक्सली के परिजनों की हत्या, कई ग्रामीण घायल और लापता
गांव के लोग खुद बने बदलाव के सूत्रधार
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
मध्य प्रदेश | एमपी न्यूज हिंदी
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग