अंबेडकर जयंती पर महू पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, कहा- कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब के योगदान को नकारा
Sanjay Gupta | Apr 14, 2025, 15:54 IST
CM Mohan Yadav paying tributes to Dr Ambedkar
भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उनकी जन्म स्थली महू पहुंचे।
भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर सीएम डॉ मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महू में बाबा साहब के स्मारक स्थल पर जाकर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और बाद में आयोजित सभा को संबोधित किया। इसकी शुरूआत जय भीम उद्घोष के साथ की।
मुख्यमंत्री ने कहा अंबेडकर के योगदानों पर बात करें तो वह बहुआयामी हैं। उनका जीवन घोर कठिनाईयों से भरा हुआ था। अपने जीवन से सबक लेते हुए वे लगातार संघर्ष करते रहे। अंग्रेंजो से कभी नहीं डरे। उन्होंने समाज में समानता और बंधुत्व के साथ सर्वहारा की शिक्षा के लिए लगातार काम किया। ऐसे महापुरूष का जीवन भर स्मरण करें तो भी कम है।
सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर के जीवन से जुड़े अहम स्थलों को पंचतीर्थ का दर्जा दिया है। हमारे पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा, शिवराज सिंह चौहान सभी नेताओं ने इन्हें तीर्थ स्थल बनाने के लिए काम किया। बाबा साहब ने संविधान में वह सभी चीज जोड़ने का काम किया जो भविष्य में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जरुरी थीं। लेकिन, कांग्रेस ने कभी उनके योगदान को नहीं माना। साजिश रचकर उन्हें लोकसभा में नहीं जाने दिया। जिस 370 अनुच्छेद का विरोध बाबा साहब ने किया था, नेहरू जी ने जिद करते हुए उसको जुड़वाया था। बाद में उसे पीएम नरेंद्र मोदी ने हटवाया।
आयोजन में यूपी के पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद कविता पाटीदार, विधायक उषा ठाकुर, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा, रीना सतीश मालवीय, राजेश वानखेड़े, अमित गजभिए, कैलाश जाटव, सरदार मालवीय, सावन सोनकर व अन्य उपस्थित थे।
इससे पहले सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी महू में डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पटवारी ने कहा- केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबा साहब का अपमान किया है। 13 तारीख को शाह भोपाल आए लेकिन माफी मांगने बाबा साहब की जन्मस्थली नहीं पहुंचे। उन्हें यहां आकर माफी मांगनी चाहिये थी।
एक नहीं, दो नहीं, पांच बड़े प्रोजेक्ट बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित
अंबेडकर जयंती अभियान को कांग्रेस ने बताया राजनैतिक पाखंड
MP बनेगा दूध उत्पादन में नंबर 1, डॉ. अंबेडकर कामधेनु योजना से चमकेगी किसानों की किस्मत
MP को मिली एक और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बना 25वां अभयारण्य
अंबेडकर कभी नहीं डरे
पीएम ने पंचतीर्थ बनाए
ये सभी रहे मौजूद
सुबह कांग्रेस नेता भी पहुंचे
एक नहीं, दो नहीं, पांच बड़े प्रोजेक्ट बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित
अंबेडकर जयंती अभियान को कांग्रेस ने बताया राजनैतिक पाखंड
MP बनेगा दूध उत्पादन में नंबर 1, डॉ. अंबेडकर कामधेनु योजना से चमकेगी किसानों की किस्मत
MP को मिली एक और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बना 25वां अभयारण्य
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari