अमित शाह और कैलाश विजयवर्गीय की स्टेट हेंगर पर मुलाकात की ये है इनसाइड स्टोरी

Ravi Kant Dixit | Published:
Share
thesootr
Amit Shah Kailash Vijayvargiya meeting Photograph: (thesootr)

सोशल मीडिया और तमाम मीडिया हुआ में शाह और विजयवर्गीय के वीडियो के साथ ये मैसेज और खबर खूब वायरल हो रही है। तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हर कोई अपने तरह से इस मुलाकात की व्याख्या कर रहा है।

BHOPAL. भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल से रवाना होकर गृह मंत्री अमित शाह स्टेट हेंगर पहुंच चुके थे। इधर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो चुके थे। बैरागढ़ पहुंचने के वक्त शाह का विजयवर्गीय के पास फोन आया और उन्हें स्टेट हेंगर बुलाया। स्टेट हेंगर पर दोनों के बीच लम्बी चर्चा हुई।

असल कहानी सिर्फ 'द सूत्र' के पास

सोशल मीडिया और तमाम मीडिया हाउस में शाह और विजयवर्गीय के वीडियो के साथ ये मैसेज और खबर खूब वायरल हो रही है। तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हर कोई अपने तरह से इस मुलाकात की व्याख्या कर रहा है, लेकिन इसके पीछे की असल कहानी सिर्फ 'द सूत्र' के पास है।
दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि शाह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल से दिल्ली रवाना होने के लिए भोपाल एयरपोर्ट के लिए निकल गए थे। पीछे से विजयवर्गीय भी एयरपोर्ट पहुंचे। चूंकि उनका शाह की अगवानी करने वाले नेताओं में तो नाम था, लेकिन विदाई देने वाले नेताओं की सूची में उनका नाम नहीं था। लिहाजा, विजयवर्गीय इंदौर के लिए रवाना हो गए।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30.77 लाख करोड़ रुपए के MOU साइन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इंदौर के लिए 7.21 लाख करोड़ के करार, 6 लाख को रोजगार मिलेगा

15 मिनट तक किया इंतजार

इधर, जब अमित शाह को स्टेट हेंगर पर विजयवर्गीय नजर नहीं आए तो उन्होंने पूछताछ की। बताया गया कि वे इंदौर के लिए निकल गए हैं। इस पर शाह ने स्वयं फोन करके उन्हें बुलाया। इस बीच करीब 15 मिनट तक शाह स्टेट हेंगर पर विजयवर्गीय का इंतजार करते रहे। विजयवर्गीय के स्टेट हेंगर पहुंचने पर दोनों दिग्गज नेताओं के बीच कई सियासी मुद्दों पर बातचीत हुई।



ये खबरें भी पढ़ें...

होलकर कॉलेज के बंधक बने 150 प्रोफेसर्स के दहशत में गुजरे 30 मिनट

मध्य्प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, स्टेट हैंगर में स्वागत

इसलिए फोन करके स्वयं बुलाया

दरअसल, कुछ मामलों को लेकर विजयवर्गीय और शाह के बीच पिछले दिनों से फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी। इस पर शाह ने स्वयं कहा था कि भोपाल आने पर सभी मुद्दों पर विस्तार से बात करेंगे। अब जब शाह भोपाल आए तो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में व्यस्त हो गए। फिर जब वे फुरसत हुए तो स्टेट हेंगर पर विजयवर्गीय उन्हें कहीं नजर नहीं आए और उन्होंने फोन करके उन्हें बुलाया।



Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • अमित शाह
  • समाचार इनसाइड स्टोरी
  • स्टेट हेंगर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर