EOW की FIR पर जिला पंजीयक अमरेश नायडू को राहत, हाईकोर्ट की रोक, ट्रांसफर पर भी मिला स्टे
Sanjay Gupta | Published:
Photograph: (thesootr)
EOW द्वारा स्टाम्प ड्यूटी चोरी के मामले में जिला पंजीयक अमरेश नायडू को राहत मिली है। हाईकोर्ट ने एफआईआर और ट्रांसफर पर स्टे लगा दिया। नायडू पर स्टाम्प ड्यूटी चोरी में कार्रवाई न करने का आरोप था, लेकिन कोर्ट ने इसे नियमों के तहत मामला मानते हुए राहत दी।
INDORE. EOW इंदौर द्वारा सात जुलाई को 13 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी मामले में वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू, बिल्डर विवेक चुग पिता मोहनलाल चुघ, अजय जैन पिता महेंद्र जैन, उप पंजीयक संजय सिंह पर एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। अब इस मामले में नायडू की याचिका पर हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी किए हैं और नायडू को दो तरफा राहत मिली है।
इस मामले में नायडू ने एफआईआर के खिलाफ और साथ ही ट्रंसफर के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसमें मप्र शासन, ईओडब्ल्यू, ईएजब्ल्यू एसपी को पक्षकार बनाया गया था।
इसी एफआईआर के कारण उनका ट्रांसफर किया गया, इस पर स्टे दिया जाता है। कलेक्टर इंदौर द्वारा अपर कलेक्टर के जरिए इसकी जांच कराई गई थी लेकिन यह उनका क्षेत्राधिकार में नहीं है। हालांकि यह आदेश बेंच ने सुनवाई के दौरान मौखिक तौर पर दिए हैं और लिखित आदेश शाम तक आना संभावित है। लेकिन नायडू को दो तरफा राहत मिल गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना एक्सीडेंट केस में खनिज अधिकारी जेएस भिड़े का कांड, सस्पेंड होंगे
इस मामले में ईओडब्ल्यू ने नायडू के साथ ही सब रजिस्ट्रार संजय सिंह, बिल्डर विवेक चुग, अजय जैन व हितेंद्र मेहता पर भी केस किया है। इन सभी को भी राहत मिली है या नहीं यह औपचारिक आदेश पर ही सामने आएगा।
हाईकोर्ट ने यह बात कही है कि यह स्टाम्प ड्यूटी का मामला नियमों के तहत अपील में आ सकता है और वहां नियमानुसार तय होकर वसूली की जा सकती है। ऐसे में अन्य को भी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि बाकी किसी ने याचिका नहीं लगाई थी केवल नायडू ही याचिकाकर्ता थे।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में हेलमेट पर सख्ती, हाईकोर्ट का हूटर, सायरन पर भी आदेश जारी, विधायक, सांसद कोई नहीं पात्र, क्या हटेंगे?
मप्र के 7 जिलों के एसपी सहित 10 IPS जा रहे 40 दिन की ट्रेनिंग पर, इंदौर से डीसीपी परिहार भी जा रहे
इंदौर ईओडब्ल्यू में 13,32,95,000/- (13 करोड़ 32 लाख 95 हजार) की स्टाम्प ड्यूटी चोरी में आरोपियों के विरूद्ध दिनांक 05/07/2025 को धारा 318(4), 61(2), 338, 336(3), एवं 340 भारतीय न्याय संहिता 2023 व धारा 7 (सी), भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ।
आरोप है कि प्लाट खरीदी करने वालों ने अधिकारीगणों के साथ मिलकर शासन को स्टाम्प ड्यूटी राशि 13 करोड़ 32 लाख 95 हजार रुपए का नुकसान किया। पंजीयक कार्यालय इंदौर से सांठ-गांठ कर डीएलएफ गार्डन सिटी मांगल्या सड़क की गाईड लाईन दर 50800/-रू. की दर से रजिस्ट्री नहीं की जाकर डीएलएफ गार्डनसिटी के स्वीकृत संशोधित नक्शे में काट-छांट की।
डीएलएफ गार्डनसिटी का नाम हटाकर मांगलिया सड़क गांव की गाईड लाईन दर जो बहुत ही कम केवल 14,200/-रू. प्रति वर्ग मीटर की दर थी, उसी से रजिस्ट्री कराई और इस तरह स्टाम्प ड्यूटी में 13.32 करोड़ की चोरी की। शिकायत की जांच डीएसपी ईओडब्ल्यू पवन सिंघल द्वारा की गई और इसे सही पाया गया। इसके बाद इसमें केस दर्ज हुआ।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को होगा भारत-न्यूजीलेंड वनडे इंटरनेशनल मैच
ईओडब्ल्यू केस होने के बाद संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था, वहीं मप्र शासन ने 21 जुलाई को नायडू का ट्रांसफर रतलाम कर दिया था। लेकिन अब नायडू को राहत मिल गई है। नायडू के अधिवक्ता ने यह भी तर्क रखे कि यह मामला उनका था ही नहीं, इसमें सीधा उनका कोई लेना-देना नहीं है. उनका काम है रेंडमली निचले स्तर के काम का निरीक्षण करना।
जब यह मामला उनके संज्ञान में आया तो कमेटी बनाकर इसकी जांच कराई। लेकिन मुझ पर कार्रवाई नहीं करने के चलते ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज कर लिया और इसी आधार पर शासन ने ट्रांसफर कर दिया।
ट्रांसफर स्टे
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
हाईकोर्ट ने यह दिए अहम आदेश
सुनवाई के बाद हाईकोर्ट बेंच ने कहा कि इस मामले में नायडू पर आरोप है कि स्टाम्प ड्यूटी चोरी में तेजी से कार्रवाई नहीं की, लेकिन यह मामला स्टाम्प ड्यूटी कम भरने का है, जिसे स्टाम्प नियमों के तहत वसूला जा सकता है। ऐसे में एफआईआर का मामला नहीं बनता है।
ये खबर भी पढ़ें...
झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना एक्सीडेंट केस में खनिज अधिकारी जेएस भिड़े का कांड, सस्पेंड होंगे
बाकी को राहत मिली या नहीं
हाईकोर्ट ने यह बात कही है कि यह स्टाम्प ड्यूटी का मामला नियमों के तहत अपील में आ सकता है और वहां नियमानुसार तय होकर वसूली की जा सकती है। ऐसे में अन्य को भी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि बाकी किसी ने याचिका नहीं लगाई थी केवल नायडू ही याचिकाकर्ता थे।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में हेलमेट पर सख्ती, हाईकोर्ट का हूटर, सायरन पर भी आदेश जारी, विधायक, सांसद कोई नहीं पात्र, क्या हटेंगे?
मप्र के 7 जिलों के एसपी सहित 10 IPS जा रहे 40 दिन की ट्रेनिंग पर, इंदौर से डीसीपी परिहार भी जा रहे
यह केस हुआ था ईओडब्ल्यू में
आरोप है कि प्लाट खरीदी करने वालों ने अधिकारीगणों के साथ मिलकर शासन को स्टाम्प ड्यूटी राशि 13 करोड़ 32 लाख 95 हजार रुपए का नुकसान किया। पंजीयक कार्यालय इंदौर से सांठ-गांठ कर डीएलएफ गार्डन सिटी मांगल्या सड़क की गाईड लाईन दर 50800/-रू. की दर से रजिस्ट्री नहीं की जाकर डीएलएफ गार्डनसिटी के स्वीकृत संशोधित नक्शे में काट-छांट की।
डीएलएफ गार्डनसिटी का नाम हटाकर मांगलिया सड़क गांव की गाईड लाईन दर जो बहुत ही कम केवल 14,200/-रू. प्रति वर्ग मीटर की दर थी, उसी से रजिस्ट्री कराई और इस तरह स्टाम्प ड्यूटी में 13.32 करोड़ की चोरी की। शिकायत की जांच डीएसपी ईओडब्ल्यू पवन सिंघल द्वारा की गई और इसे सही पाया गया। इसके बाद इसमें केस दर्ज हुआ।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को होगा भारत-न्यूजीलेंड वनडे इंटरनेशनल मैच
कलेक्टर ने कर दिया था रिलीव
जब यह मामला उनके संज्ञान में आया तो कमेटी बनाकर इसकी जांच कराई। लेकिन मुझ पर कार्रवाई नहीं करने के चलते ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज कर लिया और इसी आधार पर शासन ने ट्रांसफर कर दिया।
ट्रांसफर स्टे
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari