ezgifcom-optimize-6_1760016284-330471
बैतूल में आरएसएस प्रचारक से मारपीट के बाद तनाव बढ़ा, प्रशासन ने मुलताई के SHO को हटाया
Amresh Kushwaha | Published:
multai-rss-pracharak-assault-mp-police
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में RSS प्रचारक से मारपीट के बाद इलाके में तनाव फैल गया। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए SHO को हटा दिया और इलाके में धारा 144 लागू की है।
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में RSS के प्रचारक से मारपीट की घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुलताई थाना प्रभारी को हटा दिया है। इलाके में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। इसके साथ ही भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।
ये खबर भी पढ़िए...बैतूल न्यूज: मुलताई में आरएसएस प्रचारक के साथ मारपीट, भारी तनाव के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा
गुरुवार, 09 अक्टूबर की शाम को मुलताई क्षेत्र में RSS प्रचारक शिवपाल यादव और कुछ युवकों के बीच बाइक के साइड कट लगने को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव को हल्की चोटें आईं। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ लोगों ने दुकान से स्टील के पाइप बाहर निकाले और इसका इस्तेमाल मारपीट में किया। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग सड़क पर आ गए। इससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
![ezgifcom-optimize-6_1760016284-330471]()
ये खबर भी पढ़िए...जहरीला कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक गोविंदन रंगनाथन को छिंदवाड़ा लेकर पहुंची SIT, कोर्ट में कर सकती है पेशी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मुलताई के एसडीओपी और टीआई सहित पुलिस बल ने दोनों पक्षों को अलग किया और मामले को शांत करने का प्रयास किया। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी तैनात किया। साथ ही, पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनके नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एएसपी कमला जोशी भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
![1f8de815-bc9]()
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, बैतूल स्वागत रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचाया
इस घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए थे। वे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे थे। साथ ही, उनके घरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा उपायों के तहत भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन फिर भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बाद में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया और स्थिति को संभाला।
![ezgifcom-optimize-8_1760016486-975976]()
ये खबर भी पढ़िए...MP News: OBC आरक्षण केस से एडवोकेट और एंटी हिन्दू पार्टी के सांसद पी विल्सन को एमपी सरकार ने हटाया, बनाई नई टीम
बैतूल के एसपी वीरेंद्र जैन ने कहा कि मुलताई में स्थिति अब सामान्य हो गई है। बाइक से कट लगने को लेकर आरएसएस के जिला प्रचारक के साथ कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था, लेकिन उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने स्थानीय लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है और मुलताई में विभिन्न थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।
हटाए गए मुलताई थाना प्रभारी
घटना के बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही, वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुलताई में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मुलताई थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। नए थाना प्रभारी के रूप में आठनेर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे साथ ही पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
आरएसएस प्रचारक से मारपीट
बैतूल में RSS प्रचारक से मारपीट की खबर पर एक नजर...
|
तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मुलताई के एसडीओपी और टीआई सहित पुलिस बल ने दोनों पक्षों को अलग किया और मामले को शांत करने का प्रयास किया। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी तैनात किया। साथ ही, पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनके नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एएसपी कमला जोशी भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
1f8de815-bc9
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, बैतूल स्वागत रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचाया
हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे
ezgifcom-optimize-8_1760016486-975976
ये खबर भी पढ़िए...MP News: OBC आरक्षण केस से एडवोकेट और एंटी हिन्दू पार्टी के सांसद पी विल्सन को एमपी सरकार ने हटाया, बनाई नई टीम
एसपी ने कहा- स्थिति सामान्य
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari