MP : बैतूल में EVM और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में लगी आग
Sandeep Kumar | May 08, 2024, 07:54 IST
2024-05-08T075350.928.jpg
छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचारियों को लेकर बस बैतूल आ रही थी। हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस घटना में मतदान सामग्री को आंशिक नुकसान होने की खबर है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के बैतूल में EVM और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में आग लगने की खबर है। छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचारियों को लेकर बस बैतूल आ रही थी। हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस घटना में मतदान सामग्री को आंशिक नुकसान होने की खबर है। अभी मतदान सामग्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए ड्राइवर जलती बस से बाहर कूद गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने मुश्किल से जान बचाई। खबर मिलते ही मौके पर अधिकारी और पुलिस तैनात है। बैतूल ,मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, साईंखेड़ा थानाक्षेत्र के बिसनूर और पौनी गौला गांवों के बीच ये हादसा हुआ है। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में दोबारा होगी 5वीं आठवीं की परीक्षा, इधर 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा जून में
आग लगते ही उसमे सवार कर्मचारियों ने सामने का दरवाजा लॉक होने के कारण पीछे के दरवाजे और खिड़की को तोड़ा और बस से कूदकर अपनी जान बचाई। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे बस में आग लग गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather : गर्मी से बेहाल मध्य प्रदेश, कई जिलों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री, बारिश का येलो अलर्ट जारी
बस में मतदान केंद्र क्रमांक 275 रजापुर, 276 डूडर , 277 गेहूबारसा, 278 गेहूं बारसा क्रमांक 2, 279 कुंदारैयत और 280 चिखली माल केंद्रों के मतदान कर्मी सहित मतदान सामग्री थी। आग लगने से दो मतदान केंद्रों की सामग्री पूरी तरह से सुरक्षित बच गई है जबकि चार केंद्रों की कुछ–कुछ सामग्री जल गई है।
ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव में निभाई जिम्मेदारीः जर्मनी से भोपाल आकर डाला वोट, आस्ट्रेलिया से मतदान करने पहुंचे पति-पत्नी
बस से कूदने के कारण कुछ कर्मचारियों को आंशिक चोट आई है। सभी को दूसरे वाहन से सुरक्षित लाया जा रहा है। घटना की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी गई। बस में आग लगने की सूचना मिलने पर मुलताई और बैतूल से दमकल वाहन मौके पर रवाना किए गए। कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घटना के बारे में बताया गया है कि बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लगी। आग भड़कते ही सभी कर्मचारी जैसे तैसे जान बचाकर बाहर निकले।
ये खबर भी पढ़िए...LokSabha Election में वोट डालने पर लकी ड्रॉ में मिली हीरे की अंगूठियां
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में दोबारा होगी 5वीं आठवीं की परीक्षा, इधर 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा जून में
खिड़की तोड़कर भागे मतदान कर्मी
आग लगते ही उसमे सवार कर्मचारियों ने सामने का दरवाजा लॉक होने के कारण पीछे के दरवाजे और खिड़की को तोड़ा और बस से कूदकर अपनी जान बचाई। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे बस में आग लग गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather : गर्मी से बेहाल मध्य प्रदेश, कई जिलों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री, बारिश का येलो अलर्ट जारी
चार केंद्रों की कुछ–कुछ सामग्री जल गई
बस में मतदान केंद्र क्रमांक 275 रजापुर, 276 डूडर , 277 गेहूबारसा, 278 गेहूं बारसा क्रमांक 2, 279 कुंदारैयत और 280 चिखली माल केंद्रों के मतदान कर्मी सहित मतदान सामग्री थी। आग लगने से दो मतदान केंद्रों की सामग्री पूरी तरह से सुरक्षित बच गई है जबकि चार केंद्रों की कुछ–कुछ सामग्री जल गई है।
ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव में निभाई जिम्मेदारीः जर्मनी से भोपाल आकर डाला वोट, आस्ट्रेलिया से मतदान करने पहुंचे पति-पत्नी
घटना की जानकारी निर्वाचन आयोग को दी गई
बस से कूदने के कारण कुछ कर्मचारियों को आंशिक चोट आई है। सभी को दूसरे वाहन से सुरक्षित लाया जा रहा है। घटना की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी गई। बस में आग लगने की सूचना मिलने पर मुलताई और बैतूल से दमकल वाहन मौके पर रवाना किए गए। कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घटना के बारे में बताया गया है कि बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लगी। आग भड़कते ही सभी कर्मचारी जैसे तैसे जान बचाकर बाहर निकले।
ये खबर भी पढ़िए...LokSabha Election में वोट डालने पर लकी ड्रॉ में मिली हीरे की अंगूठियां
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari