आयकर विभाग ने दिहाड़ी मजदूर को थमाया करोड़ों का नोटिस, पत्नी हो गई बीमार, जानें मामला

Vikram Jain | Published:
Share
Betul Multai Income Tax Department
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग ने 314 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। यह नोटिस महाराष्ट्र आयकर विभाग की ओर से जारी किया गया था। करोड़ों का नोटिस देखकर मजदूर के होश उड़ गए। जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की मुलताई तहसील से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 300 रुपए मजदूरी कमाने वाले मजदूर को आयकर विभाग ने 314 करोड़ रुपए की वसूली का नोटिस भेजा है, जिसे देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया। यह नोटिस महाराष्ट्र आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया था। इसमें उसके बैंक खाते से लाखों-करोड़ों का लेन-देन होने का दावा किया गया है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में विस्तार से...

जानें पूरा मामला

दरअसल, महाराष्ट्र आयकर विभाग ने यह नोटिस मुलताई के अंबेडकर वार्ड निवासी चंद्रशेखर कोहाड को जारी किया है। दिहाड़ी मजदूर चंद्रशेखर कोहाड़ को आयकर विभाग ने 314 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा, जिसे देखकर उसकी हालत खराब हो गई। इस नोटिस में उसके बैंक खाते से तीन लाख करोड़ रुपए का लेन-देन होने का दावा किया गया। चंद्रशेखर के लिए यह खबर चौंकाने वाली थी, क्योंकि उसने कभी एक लाख रुपए अपने खाते में नहीं देखे थे।

thesootr
thesootr


ये खबर भी पढ़ें...

17 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द का इलाज कराने आई थी अस्पताल

नोटिस आने के बाद पत्नी हो गई बीमार

जांच में सामने आया कि चंद्रशेखर कोहाड नागपुर निवासी हैं। जो मुलताई में किराए के घर में रहते हैं और दिहाड़ी मजदूरी कर घर का खर्चा चलाते हैं। इस नोटिस के आने के बाद उसकी पहले से बीमार पत्नी और बीमार हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रशासन के अधिकारी एक हफ्ते से नोटिस लेकर घूमते रहे, लेकिन संबंधित व्यक्ति की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद चंद्रशेखर का पता मुलताई में मिला, अधिकारियों ने पूछताछ की तो सामने आया कि वह मजदूर है।

ये खबर भी पढ़ें...

FIR पर विरोध, हिंदूवादी संगठनों का थाने में किया हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बैंक खाते से जुड़ी सच्चाई का खुलासा

मामला तब सामने आया जब चंद्रशेखर ने चार साल पहले श्रीनाथ मंगलम बैंक में चालू खाता खोला था। वह पहले नागपुर में पेटी ठेकेदारी और दूध का काम करता था और रोजाना 200-300 रुपए की बचत बैंक में जमा करता था। हालांकि, बैंक एजेंट ने चंद्रशेखर से उसका फोन नंबर लिया था, लेकिन उसने इस नंबर से खाते को लिंक नहीं किया, जिससे उसे यह जानकारी नहीं मिली कि उसका खाता कहां और किस तरह इस्तेमाल हो रहा है।

अधिकारियों के लिए भी पहेली बन गया मामला

इस नोटिस की पुष्टि के बाद आयकर विभाग के अधिकारी भी चौंक गए। अधिकारियों ने चंद्रशेखर से पूरी जानकारी ली, लेकिन उनके खाते में इतनी बड़ी रकम का लेन-देन होने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। यह मामला आयकर विभाग के अधिकारियों के लिए एक पहेली बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP हाईकोर्ट ने कहा- जमीन अधिग्रहण केस में दोबारा हो सुनवाई, जिला जज के खिलाफ जांच के निर्देश

वित्तीय संकट से उबारने MP के इस बैंक की सरकार ने की मदद, रंग लाई सिंधिया की मेहनतme Tax Department | आयकर विभाग का नोटिस | बैतूल न्यूज | मुलताई न्यूज | नागपुर न्यूज

Tags:
  • बैतूल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Income Tax Department
  • आयकर विभाग
  • नोटिस
  • आयकर विभाग का नोटिस
  • मजदूर
  • नागपुर न्यूज
  • मुलताई न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर