FIR पर विरोध, हिंदूवादी संगठनों का थाने में किया हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Vikram Jain | Published:
Share
jabalpur police case filed hindutva workers protest
jabalpur police case filed hindutva workers protest

जबलपुर में ईसाई धर्म गुरुओं से मारपीट के मामले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रांझी थाने में जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के लिए सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया।

जबलपुर में धर्मांतरण के आरोप में ईसाई धर्मगुरुओं से मारपीट के मामला बढ़ते ही जा रही है। अब मामले में पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद विहिप-बजरंग दल ने पुलिस के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। शनिवार को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रांझी थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों की सद्बुद्धि के लिए थाना परिसर में यज्ञ किया। साथ ही पुलिस पर पक्षीय कार्रवाई समेत पैसा लेकर कार्रवाई करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

हिंदूवादी संगठनों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में धार्मिक विवाद बढ़ता जा रहा है। 31 मार्च को रांझी थाने में ईसाई धर्म गुरुओं के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इस मामले में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने मोटी रकम लेकर कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया। एफआईआर के बाद हिंदूवादी संगठनों ने रांझी थाने में जमकर हंगामा किया और थाने में पुलिसकर्मियों के सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr


धर्म परिवर्तन के आरोपों से जुड़ा मामला

हिंदूवादी नेता संजय कुमार ने कहा कि विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मंडला के महाराजपुर से कुछ लोगों को जबलपुर लेकर आए थे, जिन पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। यह लोग चर्च में पूजा करने आए थे, हिंदूवादी कार्यकर्ताओं का आरोप था इन्हें बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसके बाद कार्यकर्ता थाने पहुंचे और विरोध जताया।

ये खबर भी पढ़ें...

संसद तक पहुंचा जबलपुर में ईसाई धर्मगुरुओं से मारपीट का मामला, पुलिस के हाथ अब भी खाली

पुलिस ने की एकपक्षीय कार्रवाई

इस दौरान ईसाई धर्मगुरू फादर डेविस जॉर्ज ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिस पर महिलाओं ने विरोध किया। इसके बाद डेविस और उनके अज्ञात साथियों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बजाय हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई की है। जिस पर हिंदूवादी संगठन ने पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें...

हिंदू संगठन ने पकड़ी आदिवासियों से भरी बस, धर्मांतरण के लिए मंडला से आ रहे थे जबलपुर

मामले में जांच जारी

मामले में रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने कहा कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की बात की है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में ब्रेनवॉश कर बच्चों के धर्मांतरण की कोशिश, बाल आयोग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

धर्मांतरण का खेल: MP में पुलिस ने ट्रेन से पकड़े 18 यात्री, ईसाई बनने जा रहे थे जालंधर

जबलपुर न्यूज | Jabalpur News | धर्मांतरण का मामला | जबलपुर पुलिस | हिंदू संगठन ने किया विरोध

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदू संगठन ने किया विरोध
  • धर्मांतरण का मामला
  • एफआईआर
  • जबलपुर पुलिस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर