भिंड के पूर्व कलेक्टर आईएएस संजीव श्रीवास्तव पर विधायक कुशवाह के विधानसभा में तीखे सवाल
Sanjay Gupta | Dec 03, 2025, 13:48 IST
bhind-former-collector-ias-sanjeev-shrivastav-mla-narendra-singh-kushwaha-mp-assemblies
भिंड के पूर्व कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर बीजेपी विधायक ने विधानसभा में सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि भिंड कलेक्टर रहते हुए श्रीवास्तव ने... नीचे पढ़ें पूरी खबर
INDORE. भिंड से बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का मुक्काकांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अगस्त माह में यह घटना हुई थी।
इसके बाद सितंबर में श्रीवास्तव का ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बावजूद विधायक अभी तक इस घटना को भूले नहीं हैं। अब उन्होंने एमपी विधानसभा में श्रीवास्तव के भिंड कलेक्टर रहते हुए कामों को लेकर तीखे सवाल उठा दिए हैं।
विधायक कुशवाह ने सीएम मोहन यादव से सवाल पूछा था कि-
![acb7b401-a13]()
वहीं मामला सीएम मोहन यादव के विभाग सामान्य प्रशासन से जुड़ा हुआ है। इसलिए उन्होंने ही इसका जवाब दिया। इसमें सीएम की ओर से बताया गया कि इन तीनों बिंदुओं की जानकारी एकत्र की जा रही है।
अगस्त माह में दोनों के बीच कलेक्टर बंगले के बाहर जमकर विवाद हुआ था। जिले में खाद संकट को लेकर कलेक्टर के बंगले के बाहर धरने पर बैठे थे। वो कलेक्टर से बाहर आकर बात करने की मांग कर रहे थे। जब वह नहीं आए तो कुशवाह भड़के और कहा कि आज पब्लिक को तुम्हारे घर में घुसेड़ दूंगा।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव मेन गेट पर आए। यहां विधायक ने तेज बोलना शुरू कर दिया था। इस पर कलेक्टर नाराज हो गए थे। कलेक्टर ने उंगली दिखाई और कहा औकात में बातचीत करना।
इस पर विधायक कुशवाह ने आंखें दिखाते हुए दांतों को पीसते हुए मुक्का बांधकर दिखाया था। तभी गार्ड आगे आए। उन्होंने कलेक्टर को भीतर करते हुए विधायक और कलेक्टर के बीच गेट पर हाथ रख लिया था। वहीं, इस दौरान नेताजी के समर्थक भी भड़के और फिर नारेबाजी की थी।
ये खबर भी पढ़िए...
हाईकमान दे चुका है चुप्पी की नसीहत, फिर भी नहीं थम रही भिंड कलेक्टर और विधायक की तनातनी
सुनो मिस्टर कलेक्टर, तुम्हारी ऐसी तैसी करूंगा, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के लिए नेता के बिगड़े बोल
MP News: भाजपा विधायक कुशवाह ने छीना कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का मोबाइल, टीआई ने की मिन्नत तो 3 बजे दिया वापस
मध्यप्रदेश खाद संकट पर भिंड के बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भिड़े
इसके बाद सितंबर में श्रीवास्तव का ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बावजूद विधायक अभी तक इस घटना को भूले नहीं हैं। अब उन्होंने एमपी विधानसभा में श्रीवास्तव के भिंड कलेक्टर रहते हुए कामों को लेकर तीखे सवाल उठा दिए हैं।
विधायक कुशवाह ने यह उठाए सवाल
- क्या भिंड जिले के तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने अपनी जिम्मेदारी का गलत इस्तेमाल किया है? क्या उन्होंने भू-माफियाओं को मदद देकर बेशकीमती भूमि संबंधित अधिकारियों पर दबाव डालकर लोगों के नाम पर ट्रांसफर करवाई है? इसकी लिखित शिकायत तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार माला शर्मा ने की है। इस पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
- भिंड तहसील के ग्राम खेरा श्यामपुरा में वन भूमि को आईएएस संजीव श्रीवास्तव ने कुछ चुनिंदा अपात्रों के नाम पट्टे दिए हैं। क्या उक्त वन भूमि वितरण में वन अधिनियम 1982 के प्रावधानों को लागू किया गया है? यदि नहीं तो क्या तत्कालीन कलेक्टर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा?
- भिंड जिले के तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ क्या-क्या शिकायतें मिली हैं? इन शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है? यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो कब तक उच्चस्तरीय जांच टीम बना कर जांच शुरू की जाएगी? क्या राजस्व और वन भूमि के गलत वितरण और आर्थिक गड़बड़ियों की जांच होगी? यदि हां, तो जांच की समय सीमा क्या होगी?
acb7b401-a13
सीएम ने इन तीखे सवालों पर यह किया
क्या है विधायक कुशवाह और आईएएस का विवाद?
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...
ये खबर भी पढ़िए...
हाईकमान दे चुका है चुप्पी की नसीहत, फिर भी नहीं थम रही भिंड कलेक्टर और विधायक की तनातनी
सुनो मिस्टर कलेक्टर, तुम्हारी ऐसी तैसी करूंगा, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के लिए नेता के बिगड़े बोल
MP News: भाजपा विधायक कुशवाह ने छीना कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का मोबाइल, टीआई ने की मिन्नत तो 3 बजे दिया वापस
मध्यप्रदेश खाद संकट पर भिंड के बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भिड़े
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari