लाइट जाने से लिफ्ट में फंसा 8 साल का बच्चा, बचाने दौड़े पिता की हो गई मौत, जानें पूरा मामला

Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
Share
The sootr
The sootr

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना अंतर्गत निरुपम रॉयल पाल्म कॉलोनी में मंगलवार शाम एक अत्यंत दर्दनाक घटना घटी। अचानक बिजली चली जाने से आठ वर्षीय बच्चा लिफ्ट में फंस गया और बचाने के लिए जब पिता जनरेटर रूम की तरफ भागे तो गिरने से उनकी मौत हो गई।

MP News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र की निरुपम रॉयल पाल्म कॉलोनी में मंगलवार शाम को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। अचानक लाइट जाने की वजह से आठ साल का एक बच्चा लिफ्ट में फंस गया। जब पिता को इसकी जानकारी मिली तो वह जनरेटर रूम की ओर दौड़े, लेकिन रास्ते में अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वे गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह दुखद घटना पूरे परिवार और सोसायटी में मातम का माहौल बना दिया है।

खबर यह भी : पीएम श्री एयर एंबुलेंस से भोपाल से गुड़गांव एयरलिफ्ट हुई 7 साल की मासूम

लाइट जाने से लिफ्ट में फंसा आठ साल का बच्चा

मामला निरुपम रॉयल पाल्म कॉलोनी के फ्लैट नंबर 307 का है, जहां ऋषिराज भटनागर अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम को ऋषिराज का आठ साल का बेटा खेलने के लिए बाहर निकला था। तभी अचानक बिजली चली गई, जिससे सोसायटी की लिफ्ट रुक गई और बच्चाअंदर फंस गया।

लिफ्ट में फंसे बच्चा की जानकारी जब ऋषिराज को मिली, तो उन्होंने फौरन जनरेटर रूम की तरफ दौड़ लगाई ताकि बिजली की समस्या को दूर किया जा सके और बच्चा लिफ्ट से बाहर निकाला जा सके।

खबर यह भी : जवान को बचाने IED पर कूद गया अफसर, जान बचाने एयर लिफ्ट कर ले गए दिल्ली

पिता की मौत की घटना- सीने में दर्द से गिर पड़े ऋषिराज

जनरेटर रूम की ओर भागते समय ऋषिराज को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। वे वहीं गिर पड़े और बेसुध हो गए। लिफ्ट में फंसा उनका बेटा कुछ ही मिनटों में बिजली आने के बाद बाहर आ गया, लेकिन ऋ षिराज की हालत गंभीर थी। सोसायटी के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबर यह भी : काल बना लिफ्ट... 3rd फ्लोर से गिरा युवक, 1 घंटे बाद मौत

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

खबर यह भी : लिफ्ट और एस्केलेटर का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य





Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • राजधानी भोपाल
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • लिफ्ट
  • मिसरोद थाना क्षेत्र
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर