डीएसपी के साले की मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट कह रही गंभीर चोटें, FIR में लिखा हल्का बल प्रयोग

Dablu Kumar | Published:
Share
DSP SALA BHOPAL
DSP SALA BHOPAL

युवक उदित गायकी की मौत के मामले में एफआईआर में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में पुलिस की ओर से हल्के बल प्रयोग की बात की गई है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कुछ और ही बात बयां कर रहे हैं।

Bhopal. मध्यप्रदेश कीराजधानी भोपाल में डीएसपी केतन अडलक के साले उदित गायकी की मौत मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिसकर्मियों की पिटाई के चलते युवक की मौत हो गई थी। आरोपी पुलिस आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही दोनों पुलिसकर्मी फरार थे। हालांकि, इन दोनों पुलिसकर्मी को शनिवार (11 अक्टूबर) देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले दोनों पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, अब पूरे मामले को लेकर एफआईआर में बड़ा खुलासा हुआ है। इसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह खुलासा

घटना की सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट यह खुलासा कर रहे हैं कि उदित की मौत पेट पर डंडे मारने और शारीरिक ट्रॉमा के चलते हुई है। गुरुवार देर रात जब उदित गायकी अपने दोस्त के साथ घूम रहा था। तभी दोनों कांस्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य ने उसे डंडे से जमकर पीटा। इसके चलते उदित की मौत हो गई।

10 हजार रुपए की डिमांड, विरोध पर मारपीट

पीड़ित परिवार और गवाहों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने युवकों को जेल भेजने की धमकी दी थी। साथ ही केस रफा-दफा करने के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे। जब युवकों ने पैसे नहीं दिए गए, तो बेरहमी से मारपीट की गई। डीसीपी विवेक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी आरक्षक निलंबित किए गए हैं। उनके खिलाफ हत्या की धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़िए... Bhopal News: भोपाल में अस्थायी कर्मचारियों की महाक्रांति रैली आज, इन मुद्दों पर उठेगी आवाज

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में निकलीं 16 गंभीर चोटें

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बताती है कि उदित को पेट में गंभीर चोटें, आंख व माथे पर घाव और पेनक्रियाज डैमेज मिला। मौत की वजह शारीरिक ट्रॉमा और आंतरिक चोटें रहीं।

ये खबर भी पढ़िए... भाजपा नेता सतीश पूनिया के स्वागत में नहीं आने पर दलित छात्र की पिटाई, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर आरोप

डीएसपी के साले की मौत मामले वाली खबर पर एक नजर



  • घटना के बारे में: भोपाल में डीएसपी केतन अडलक के साले उदित गायकी की पुलिस की मारपीट से मौत हो गई। आरोपी पुलिसकर्मी संतोष बामनिया और सौरभ आर्य पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।
  • मौत का कारण: सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उदित की मौत पेट पर डंडे मारने और शारीरिक ट्रॉमा के कारण हुई।
  • पैसे की डिमांड: पुलिसकर्मियों ने 10 हजार रुपए की डिमांड की थी, और जब पैसा नहीं दिया गया, तो उन्होंने बेरहमी से मारपीट की थी।
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: रिपोर्ट में उदित को 16 गंभीर चोटें पाई गईं, जिनमें पेट में चोट, आंख व माथे पर घाव और पैनक्रियाज डैमेज शामिल थे।
  • एफआईआर में छुपाया गया सच: एफआईआर में पुलिसकर्मियों के बचाव के लिए कथन जोड़े गए हैं और पीड़ितों को शराब के नशे में बताया गया, इससे मामला कमजोर हो गया।
ये खबर भी पढ़िए... MP News: उदित गायकी मौत मामला: एमपी में पुलिस की पिटाई से डीएसपी के इंजीनियर साले की मौत, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

एफआईआर में पुलिस वालों को बचाने की कोशिश

पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी नाराजगी जताई। इसके बाद पिपलानी पुलिस के दो पुलिसकर्मियों संतोष बामनिया और सौरभ आर्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। एफआईआर में पुलिसवालों को बचाने की कोशिश की गई है।

ये खबर भी पढ़िए... रायपुर नवोदय विद्यालय में बच्चों की पिटाई, आयोग की सख्त कार्रवाई, दोषी शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा

बेरहमी से पीटने वाली बात ही गायब

मामले पर एडवोकेट डॉ. विजय चौधरी ने कहा कि उदित के दोस्त दीपेश बरकड़े के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस की रिपोर्ट से उदित को बेरहमी से पीटने वाली बात गायब है।

कानून के मुताबिक, एफआईआर में उस बात को लिखा जाता है, जो फरियादी ने बताई है। यानी उसके साथ क्या-क्या हुआ, आरोपियों ने क्या किया। लेकिन एफआईआर में मृतक और उसके दोस्तों को ही शराब के नशे में बताया गया है।

एफआईआर में पुलिसकर्मियों ने बताया कि रात 1:30 से 2 बजे के बीच इंद्रपुरी में एक लाल कार संदिग्ध हालत में खड़ी थी। कार में दो लड़के बैठे थे। वहीं, एक लड़का बाहर खड़ा था। इस दौरान सभी लड़के नशे की हालत में थे।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • Bhopal News
  • पुलिस की मारपीट
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
  • उदित गायकी मौत मामला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर