भोपाल में फर्जी शादी रैकेट एक्टिव, 100 से ज्यादा लोग ठगे गए, जानें कैसे हो रही ठगी
Sandeep Kumar | Apr 22, 2025, 18:23 IST
bhopal-fake
भोपाल में एक फर्जी शादी रैकेट सक्रिय है, जो युवाओं को शादी के नाम पर ठग रहा है। अब तक 100 से ज्यादा लोग इसका शिकार हो चुके हैं। फिलहाल लोगों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
MP NEWS: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बड़ा फर्जी शादी रैकेट चल रहा है, जिसने अब तक 100 से ज्यादा लोगों को ठगा है। यह गिरोह खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के गरीब युवकों को निशाना बनाता है, जिनकी शादियां नहीं हो पा रही हैं या जो तलाकशुदा या विधुर हैं। गिरोह इन्हें शादी कराने के नाम पर भोपाल बुलाता है और मोटी रकम ऐंठ लेता है।
फर्जी शादी रैकेट के सदस्य उत्तर प्रदेश और बिहार के गांवों में पर्चे बांटते हैं। पर्चे के जरिए ये वादा किया जाता है कि एक स्वयंसेवी संगठन गरीब कन्याओं की शादी करवाता है। पर्चे में यह बताया जाता है कि संगठन के पास खूबसूरत लड़कियों के बायोडाटा हैं जो शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन गरीबी के कारण उनकी शादियां नहीं हो पा रही। इन पर्चों के माध्यम से इच्छुक युवक भोपाल बुलाए जाते हैं, और वहां उनका संपर्क एक एजेंट से होता है। एजेंट युवक को भोपाल में एक अज्ञात स्थान पर ले जाते हैं, जहां उनसे पैसे ऐंठने के बाद उन्हें छोड़ दिया जाता है।
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल में बनेगा 60 करोड़ का नया केबल स्टेब्रिज, ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार
कालीचरण सेन नामक एक युवक ने इस रैकेट की शिकायत की है। वह यूपी के बांदा जिले के पिपरीखेरवा गांव का निवासी है। कालीचरण को पर्चे के जरिए भोपाल बुलाया गया था, जहां उसे 15 खूबसूरत लड़कियों से मिलवाया गया और शादी के लिए एक लड़की चुनने को कहा गया। कालीचरण ने एक लड़की को चुना, और उससे शादी के लिए 25 हजार रुपए मांगे गए। उसने शगुन के तौर पर 3 हजार रुपए दिए और बाद में डिजिटल पेमेंट के माध्यम से कुछ और पैसे भी दिए। अंत में लड़की ने शादी से मना कर दिया और उसके फोन कॉल का जवाब भी नहीं दिया।
ये खबर भी पढ़िए... Bhopal AIIMS: 3डी प्रिंटिंग से बच्चों की जटिल हार्ट सर्जरी अब होगी आसान
पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा का कहना है कि कालीचरण की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए उपलब्ध मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इस धोखाधड़ी में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए... निजी स्कूल कर रहे हैं बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, हादसे के इंतजार में बैठे जिम्मेदार!
इस गिरोह का तरीका और भी शातिर है। जो युवक भोपाल नहीं आ सकते, उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों की फर्जी फोटो भेजी जाती हैं। शादी के नाम पर इनसे मोटी रकम ट्रांसफर करवाई जाती है, और फिर लोगों का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है।
ये खबर भी पढ़िए... संजय दत्त की फिल्म The Bhootnii अब 1 मई को होगी रिलीज, जानें क्यों बदली डेट
कैसे काम करता है रैकेट?
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल में बनेगा 60 करोड़ का नया केबल स्टेब्रिज, ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार
कालीचरण का शिकार
ये खबर भी पढ़िए... Bhopal AIIMS: 3डी प्रिंटिंग से बच्चों की जटिल हार्ट सर्जरी अब होगी आसान
सख्त कार्रवाई की जाएगी
ये खबर भी पढ़िए... निजी स्कूल कर रहे हैं बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, हादसे के इंतजार में बैठे जिम्मेदार!
सोशल मीडिया से भी होती है ठगी
ये खबर भी पढ़िए... संजय दत्त की फिल्म The Bhootnii अब 1 मई को होगी रिलीज, जानें क्यों बदली डेट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA