20d05a4d-81c
भोपाल के गरबा पंडाल में एंट्री के लिए गंगाजल और गोमूत्र का छिड़काव
Sandeep Kumar | Published:
bhopal-garba-pandal
भोपाल में गरबा आयोजनों के लिए धार्मिक शुद्धिकरण की नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत गैर-हिंदुओं के प्रवेश को रोकने के लिए नई शर्त लागू किया गया है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में स्थित श्री कृष्ण सेवा समिति गरबा मंडल ने इस वर्ष गरबा आयोजन में धार्मिक शुद्धिकरण की नई व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत, पंडाल में प्रवेश से पहले हर व्यक्ति को तिलक लगवाना, 'जय श्री राम' का जयघोष करना और गंगाजल तथा गोमूत्र का छिड़काव कराना अनिवार्य किया गया है। आयोजकों का मानना है कि इस प्रक्रिया से गैर-हिंदू आयोजन में शामिल होने से पीछे हट जाएंगे क्योंकि वे इस धार्मिक प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह प्रक्रिया धार्मिक मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने के लिए की जा रही है। इसका किसी विशेष धर्म के खिलाफ कोई उद्देश्य नहीं है। उनका कहना है कि नवरात्रि का पर्व सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए सुरक्षित होना चाहिए।
आयोजन में आने वाले हर व्यक्ति को पहले गंगाजल का आचमन करना होता है। फिर आम के पत्तों से छिड़काव और तांबे के लोटे से गोमूत्र का प्रयोग किया जाता है। इसके बाद ही व्यक्ति को पंडाल में प्रवेश की अनुमति दी जाती है।
![20d05a4d-81c]()
ये भी पढ़ें...उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया का बड़ा बयान, गरबा पंडालों में दूसरे धर्मों की जरूरत नहीं
इस प्रक्रिया के तहत आयोजक यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि केवल सनातन धर्म के अनुयायी ही पंडाल में शामिल हों। पहचान के लिए आधार कार्ड दिखाना, तिलक लगवाना और हाथ में कलावा बांधना जैसे तरीके अपनाए जा रहे हैं। आयोजकोंन ने स्पष्ट किया कि इन धार्मिक शुद्धिकरण प्रक्रियाओं के बिना किसी भी व्यक्ति को पंडाल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
![befb9b26-2a7]()
ये भी पढ़ें...महिलाएं पहनें साड़ी या सलवार सूट वरना गरबा पंडाल में नो-एंट्री, हिंदू संगठन ने लगाए पोस्टर
भोपाल के बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने इस नई व्यवस्था का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू प्रतीकों का उपयोग कर गरबा आयोजनों में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं और फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। सांसद ने यह भी कहा कि राज्य सरकार इन गतिविधियों पर नजर रखे हुए है, और नवरात्रि का पर्व केवल हिंदू और सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए है।
ये भी पढ़ें...दुर्गा पंडालों के विरोध का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, कोर्ट की टिप्पणी से भौंचक रह गए याचिकाकर्ता
ये भी पढ़ें...MP के इस शहर में लगे गरबा पंडाल में गैर-हिन्दुओं की NO-ENTRY के बैनर, शहर काजी ने कर दी ये बात
नवरात्रि उत्सव में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। यह पर्व न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस दौरान गरबा, जो कि गुजरात का पारंपरिक नृत्य है, पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। गरबा का आयोजन इस समय के दौरान खुशी और उल्लास के साथ होता है, और यह विभिन्न समुदायों को एकत्र करने का एक अवसर है।
धार्मिक शुद्धिकरण प्रक्रिया का उद्देश्य
आयोजन में आने वाले हर व्यक्ति को पहले गंगाजल का आचमन करना होता है। फिर आम के पत्तों से छिड़काव और तांबे के लोटे से गोमूत्र का प्रयोग किया जाता है। इसके बाद ही व्यक्ति को पंडाल में प्रवेश की अनुमति दी जाती है।
ये भी पढ़ें...उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया का बड़ा बयान, गरबा पंडालों में दूसरे धर्मों की जरूरत नहीं
पहचान के लिए ये तरीके अपनाए जा रहे
befb9b26-2a7
ये भी पढ़ें...महिलाएं पहनें साड़ी या सलवार सूट वरना गरबा पंडाल में नो-एंट्री, हिंदू संगठन ने लगाए पोस्टर
भोपाल के सांसद आलोक शर्मा का समर्थन
ये भी पढ़ें...दुर्गा पंडालों के विरोध का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, कोर्ट की टिप्पणी से भौंचक रह गए याचिकाकर्ता
ये भी पढ़ें...MP के इस शहर में लगे गरबा पंडाल में गैर-हिन्दुओं की NO-ENTRY के बैनर, शहर काजी ने कर दी ये बात
गरबा की धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari