जीतू का आरोप, राजेश शर्मा के सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट में इनके भी प्लॉट
Ravi Singh | Published:
Bhopal IT Raid Rajesh Sharma Jeetu Patwari Central Park Project Photograph: (the sootr)
आयकर विभाग ने त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा की 375 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने उपमुख्यमंत्री देवड़ा समेत भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
Bhopal IT Raid : त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश शर्मा के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्रवाई की थी। इस मामले में अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि "कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट विस्टा में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बेटे हर्ष देवड़ा, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, सीहोर विधायक सुदेश राय के नाम पर जमीन है। कांग्रेस नेता ने जमीन से जुड़े दस्तावेज सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किए हैं।"
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि मध्यप्रदेश में अब भाजपा के भ्रष्टाचार का कद महानायक से भी ऊंचा हो गया है। जहां अमिताभ बच्चन जी को निर्माण की अनुमति नहीं मिली, वहां भ्रष्टाचार की गोली मार दी गई। भोपाल के सेंट्रल पार्क में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा विधायक सुदेश राय के बेटों, कई वरिष्ठ अफसरों की जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। यह तथ्य बार-बार स्थापित हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
राजेश शर्मा के एक शौक से उलझे बेनामी प्रापर्टी वाले अफसर
बढ़ सकती हैं राजेश शर्मा की मुश्किलें, जुड़ने लगीं मिसिंग कड़ियां
सेंट्रल पार्क को लेकर कांग्रेस पहले ही गंभीर सवाल उठा चुकी है। उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने हाल ही में आरोप लगाया था कि ''जिस जमीन पर सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट लाया गया, वह कम घनत्व वाला क्षेत्र था, इसलिए 10 साल तक कई बार अनुमति निरस्त होती रही। 2021 में राजेश शर्मा ने इस प्रोजेक्ट में एग्रीमेंट किया और इसके बाद इस प्रोजेक्ट में अनुमतियां दी जाने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि इस प्रोजेक्ट में पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और उनके रिश्तेदारों के नाम पर भी जमीन खरीदी गई।
ये खबर भी पढ़ें...
राजेश शर्मा और गोयनका पर एक्शन, मगर रामकुमार सिकरवार पर फंदा कब?
राजेश शर्मा की 200 करोड़ की प्रोपर्टी होगी अटैच, खरीदने-बेचने पर रोक
आयकर विभाग ने 18 दिसंबर को आयकर विभाग ने त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, ईशा और क्वालिटी बिल्डर्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को राजेश शर्मा और दूसरे प्रॉपर्टी डीलरों के पास कई संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद हुई थी। आयकर विभाग ने त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक और राजेश शर्मा की 375 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। दूसरी तरफ आयकर विभाग ने रजिस्ट्रार विभाग को पत्र लिखकर राजेश शर्मा के स्वामित्व वाली संपत्ति का पंजीकरण रोकने को कहा है।
पटवारी ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में अब भाजपाई भ्रष्टाचार का कद महानायक से भी ऊंचा हो गया है! जहां खुद अमिताभ बच्चन जी को निर्माण की अनुमति नहीं मिली, वहां करप्शन की शूटिंग हो गई है!
भोपाल के सेंट्रल पार्क में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बेटों, पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह और @BJP4MP विधायक… pic.twitter.com/Jg5S6mlHom
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 5, 2025
राजेश शर्मा के एक शौक से उलझे बेनामी प्रापर्टी वाले अफसर
बढ़ सकती हैं राजेश शर्मा की मुश्किलें, जुड़ने लगीं मिसिंग कड़ियां
2021 में राजेश शर्मा ने किया एग्रीमेंट
ये खबर भी पढ़ें...
राजेश शर्मा और गोयनका पर एक्शन, मगर रामकुमार सिकरवार पर फंदा कब?
राजेश शर्मा की 200 करोड़ की प्रोपर्टी होगी अटैच, खरीदने-बेचने पर रोक
375 करोड़ की संपत्ति हो चुकी अटैच
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari