मुंबई से आई महिला के साथ भोपाल में दुष्कर्म, आरोपी पर लव जिहाद का आरोप

Sandeep Kumar | Published:
Share
bhopal-jobrape-case
bhopal-jobrape-case

भोपाल में नौकरी का झांसा देकर महिला से तीन महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर मिसरोद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

MP News: भोपाल में नौशाद नाम के युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग मुंबई में रहती थी। इस दौरान महिला की फरवरी 2025 में युवक से ट्रेन में सफर के दौरान मुलाकात हुई थी। महिला और युवक की दोस्ती हो गई।

आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला को मुंबई से भोपाल बुलाया और तीन महीने तक रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर मिसरोद थाना की पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी युवक पर लव जिहाद का आरोप लगा है। इस घटना विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है।

MP में मेट्रो का काम करने वाली तुर्किए की कंपनी ने पाक को दिए थे ड्रोन! अब होगी जांच

शादी के झांसे में फंसी महिला

37 वर्षीय महिला जो मुंबई से भोपाल आई थी। ट्रेन में नौशाद नामक युवक से मिली। उसने भोपाल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को भोपाल बुला लिया। महिला के बच्चों के साथ युवक के घर रहने के दौरान उसने शादी का वादा किया और फिर तीन महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला के दबाव डालने पर आरोपी शादी से इनकार करता रहा।

ये खबर भी पढ़िए... महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री का बदला रास्ता, सावन में होगा नया इंतजाम

पुलिस की हिरासत में आरोपी

मिसरोद पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी हरदा जिले का रहने वाला है और बैग बेचने का काम करता है। जांच में लव जिहाद का कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अनोखा मामला : सरपंच ने पंचायत ठेके पर दी, ढाई साल बाद FIR

ये खबर भी पढ़िए... फेसबुक लिंक बना झांसे का जरिया, सरकारी शिक्षक ने गवाएं 12 लाख

VHP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लव जिहाद का मुद्दा बनाकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने समुदाय विशेष पर आरोप लगाए कि महिला को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • विश्व हिंदू परिषद
  • पुलिस
  • दुष्कर्म
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर