Bhopal में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज, नामों का पैनल होगा फाइनल

Sandeep Kumar | Feb 27, 2024, 12:00 IST
Share
pic 1
भोपाल में बीजेपी की बैठक आज

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर सियासी हलचलें तेज हो चली हैं। भाजपा ( BJP ) जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा सकती है।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) को लेकर भाजपा ( BJP ) प्रदेश चुनाव समिति ( State Election Committee ) की आज बड़ी बैठक होने वाली है। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में शाम 6 बजे से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें उम्मीदवारों ( candidates ) के नामों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में लोकसभा सीट ( Loksabha seat ) के प्रत्याशियों ( candidates ) के नाम को लेकर चर्चा की जाएगी। वीडी शर्मा सहित चुनाव समिति के सदस्य इस बैठक में मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश बीजेपी लोकसभा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ( Dr. Mahendra Singh ) और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ( CM Dr.Mohan Yadav ) भी इस बैठक में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...अधेड़ उम्र में शादी का सपना तो देखिए मगर दूर रहें खूबसूरत बला से

बैठक में candidate के नामों का पैनल होगा फाइनल


एमपी में 23 सीटों पर आज रायशुमारी पूरी होने की संभावना है। भोपाल लोकसभा की रायशुमारी प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी। हर पदाधिकारी से लिखित में पूछे जाएंगे तीन दावेदारों के नाम। विधायकों सहित अपेक्षित कार्यकर्ताओं को दिया था एक फॉर्मेट। बुधवार को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश चुनाव समिति से तैयार किए गए उम्मीदवारों के नामों के पैनल को रखा जाएगा। 6 सीटे मुरैना, दमोह, होशंगाबाद, सीधी, जबलपुर और कांग्रेस के कब्जे वाली छिंदवाड़ा सीट पर पहले हो चुकी है रायशुमारी। उम्मीदवारों की औसत आयु 50 साल हो सकती है। वहीं महिला उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ सकती है। इसके अलावा नए चेहरे पर भी विचार मंथन हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...आदतन रेड लाइट का उल्लंघन करने वाले 283 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निरस्त, छह माह में पांच बार रेड लाइट क्रास की

हर पदाधिकारी से लिखित में पूछे तीन दावेदारों के नाम


सोमवार को हुई रायशुमारी के दौरान प्रदेश से भेजे गए नेताओं ने स्थानीय पदाधिकारियों, विधायकों सहित अपेक्षित कार्यकर्ताओं को एक फॉर्मेट दिया, जिसमें लोकसभा सीट के लिए संभावित तीन दावेदारों के नाम लिखकर मांगे गए। इसमें खुद का नाम छोड़कर अन्य किसी का नाम लिखना था। आज इन सभी नामों की पर्चियां निकालकर तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश में OBC के 13% आरक्षित पदों के रिजल्ट पर रोक, 27 में से 14 % पर ही होगी शिक्षकों की भर्ती

28 को दिल्ली में होगी बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक


28 फरवरी यानी बुधवार को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें प्रदेश चुनाव समिति से तैयार किए गए उम्मीदवारों के नामों के पैनल को रखा जाएगा। संभावना है कि इसी बैठक में मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए..Chhattisgarh के सरकारी अस्पताल में नर्सें करने लगीं डांस, जाने फिर क्या हुआ ?

राजस्थान के सीएम भजनलाल आएंगे मुरैना


इधर खबर है कि आज ही राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ( Bhajanlal Sharma ) मध्य प्रदेश ( MP ) के दौरे पर आ रहे है। वे मुरैना लोकसभा सीट ( Morena Lok Sabha seat ) के दौरे पर रहेंगे। जहां सीएम शर्मा चुनावी सभा को संबोधित करने के साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दरअसल मुरैना लोकसभा राजस्थान की सीमा से लगा हुआ है, ऐसे में ब्राह्मण समेत सामान्य वर्ग के मतदाताओं को साधने की कवायद रहेगी।

Tags:
  • Bhopal
  • Candidate
  • भाजपा कार्यालय
  • loksabha election
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई