मौलाना के बयान पर बवाल, मंत्री सारंग ने मोहम्मद शमी को लिखा पत्र, कहा- डरें नहीं
Vikram Jain | Mar 17, 2025, 20:36 IST
bhopal minister sarang replies to molana rzvi
मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें किसी भी कट्टरपंथी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है।
BHOPAL. भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के विवादित बयान पर मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इस बयान से समाज में कट्टरपंथ और धर्म के नाम पर तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मौलाना का बयान बेहद आपत्तिजनक है। साथ ही मंत्री सारंग ने गेंदबाज मोहम्मद शमी को पत्र लिखकर उन्हें धमकियों से न डरने की सलाह दी और कहा कि भारत में हर किसी को अपनी संस्कृति के साथ जीने का अधिकार है।
दरअसल, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बड़ा बयान दिया था। बरेली (यूपी) के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने होली को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने को शरीयत के खिलाफ बताया। रजवी ने कहा कि अगर शमी की बेटी नासमझी में होली खेली तो यह गुनाह नहीं है, लेकिन अगर वह जानबूझकर होली खेल रही हैं तो यह शरीयत के खिलाफ है। साथ ही शमी की बेटी का होली खेलते हुए वीडियो सामने आया था। अब मामले में मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने इस बयान पर कड़ा एतराज जताया और इसे निंदनीय बताया।
ये खबर भी पढ़ें... शमी के रोजा पर मौलाना की चेतावनी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने याद दिलाया राष्ट्रधर्म
मध्य प्रदेश सरकार के खेल मंत्री विश्ववास सारंग ने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सारंग ने कहा कि इस देश में कट्टरपंथ और धमकियों की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी धार्मिक स्वतंत्रता का पालन करने के लिए स्वतंत्र हैं। कोई भी व्यक्ति किसी की धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगा सकता।
सरकार मोहम्मद शमी और उनकी बेटी के साथ सारंग ने कहा कि मोहम्मद शमी और उनकी बेटी को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार उन्हें पूरा संरक्षण देगी। सारंग ने कहा कि शमी और उनकी बेटी को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। किसी भी कट्टरपंथी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। यह देश सभी का है और सभी को अपनी संस्कृति के अनुसार जीने का अधिकार है।
ये खबर भी पढ़ें... MP के विजयनाथ धाम मंदिर में गुलाल सिलेंडर में ब्लास्ट, पुजारी समेत 10 श्रद्धालु झुलसे, मचा हड़कंप
मंत्री सारंग ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब एक छोटी बच्ची को धमकी दी जा रही है, तो प्रियंका गांधी और विपक्ष के नेता कहां हैं? उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस कब तक तुष्टिकरण की राजनीति करती रहेगी। इसके अलावा, मंत्री ने चेतावनी दी कि सरकार इस तरह की धमकियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और कट्टरपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... MP में अजीब घटना, पर्स हुआ चोरी और एक्सीडेंट का आरोपी बन गया पीड़ित, जानें मामला
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पहले भी मोहम्मद शमी को रोजे के दौरान क्रिकेट खेलते हुए पानी पीने पर धमकी दी थी। इस बार भी उनकी टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस तरह की कट्टरपंथी विचारधारा का विरोध करना जरूरी है, क्योंकि यह समाज में सौहार्द और एकता को तोड़ने का काम करती है।
मंत्री सारंग ने कहा कि भारतीय संस्कृति सभी धर्मों और त्योहारों का सम्मान करती है। ऐसे में किसी को भी समाज को तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि मध्य प्रदेश सरकार इस तरह की धमकियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और कट्टरपंथियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... भगवान परशुराम पर विवादित पोस्ट से भारी आक्रोश, कांग्रेस नेत्री को कारण बताओ नोटिस
जानें क्या कहा था मौलाना रजवी ने
ये खबर भी पढ़ें... शमी के रोजा पर मौलाना की चेतावनी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने याद दिलाया राष्ट्रधर्म
बेटी के होली खेलने पर आपत्ति क्यों?
मो. शमी और बेटी के साथ है एमपी सरकार
ये खबर भी पढ़ें... MP के विजयनाथ धाम मंदिर में गुलाल सिलेंडर में ब्लास्ट, पुजारी समेत 10 श्रद्धालु झुलसे, मचा हड़कंप
कांग्रेस और विपक्ष पर साधा निशाना
ये खबर भी पढ़ें... MP में अजीब घटना, पर्स हुआ चोरी और एक्सीडेंट का आरोपी बन गया पीड़ित, जानें मामला
कट्टरपंथी विचारधारा का विरोध करना जरूरी
मंत्री सारंग ने कहा कि भारतीय संस्कृति सभी धर्मों और त्योहारों का सम्मान करती है। ऐसे में किसी को भी समाज को तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि मध्य प्रदेश सरकार इस तरह की धमकियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और कट्टरपंथियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... भगवान परशुराम पर विवादित पोस्ट से भारी आक्रोश, कांग्रेस नेत्री को कारण बताओ नोटिस
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj