भोपाल के गोमांस मामले में बड़ी कार्रवाई, निगम के 8 कर्मचारी सस्पेंड

Amresh Kushwaha | Published:
Share
bhopal slaughter house gau mans found suspension employees
bhopal slaughter house gau mans found suspension employees

भोपाल के जहांगीराबाद स्थित नगर निगम स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने का मामला सामने आया था। वहीं, अब नगर निगम ने 8 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

BHOPAL. भोपाल के जहांगीराबाद स्थित नगर निगम संचालित स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने का मामला सामने आया था। इस पर पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मामले में कई कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। अब तक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

नगर निगम की सख्त कार्रवाई: 8 कर्मचारी सस्पेंड

नगर निगम ने इस गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए स्लॉटर हाउस में तैनात 8 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कर्मचारी अवैध गतिविधियों और लापरवाही में संलिप्त पाए गए थे। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में शामिल हैं:

  • वसीम खान
  • सलीम खान
  • राजा खान
  • शेख यूसुफ
  • वहीद खान
  • मोहम्मद फैयाज खान
  • ईसा मोहम्मद
  • अब्दुल रहमान
इसके साथ ही, नगर निगम ने तीन अन्य कर्मचारियों, यूसुफ खान, अब्दुल हकीम, और मोहम्मद रफीक, को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पुलिस ने जब्त की फाइलें

भोपाल पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। नगर निगम से स्लॉटर हाउस से जुड़ी अहम दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। इन दस्तावेजों में 2014-15 से अब तक के सभी टेंडर, अनुमति पत्र और अन्य रिकॉर्ड शामिल हैं। पुलिस और प्रशासन यह जांच रहे हैं कि इतनी देर तक यह अवैध गतिविधि कैसे चलती रही थी? इसके पीछे कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं, यह भी जांचा जा रहा है।

कर्मचारियों से की जा रही पूछताछ

प्रभारी सहायक यंत्री सौरभ सूद और अन्य दो कर्मचारियों से पूछताछ हो रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ये गतिविधियां इतनी लंबी अवधि तक कैसे चलती रही है। इस मामले में नगर निगम और पुलिस की जांच पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

भोपाल स्लॉटर हाउस टेंडर में खेल? रिजेक्टेड बिड से वर्क ऑर्डर तक उठे गंभीर सवाल

भोपाल स्लॉटर हाउस मामला : स्लॉटर हाउस में गायें कहां से आईं? पुलिस 24 दिन में भी नहीं ढूंढ पाई!

भोपाल स्लॉटर हाउस विवाद: महापौर और कमिश्नर पर उठे सवाल

भोपाल के स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के बाद भारी बवाल, भागे अफसर, महापौर का पुतला जलया

Tags:
  • स्लॉटर हाउस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर