फिर फंसा जिलाध्यक्षों का पेंच, VD शर्मा और हितानंद शर्मा दिल्ली रवाना
Vikram Jain | Jan 07, 2025, 18:38 IST
मध्य प्रदेश बीजेपी। Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची पर असहमति के कारण सागर और धार जिलों में दो-दो जिलाध्यक्ष बनाने की योजना है। अब केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में अंतिम निर्णय करेगा। वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा दिल्ली में केंद्रीय टीम के साथ विमर्श करेंगे।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर फिर पेंच फंस गया है। सागर, ग्वालियर, इंदौर और रीवा जैसे प्रमुख जिलों में स्थानीय नेताओं के बीच सहमति न बनने के कारण यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच लंबी बैठक हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। अब यह मामला बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा जाएगा। इसके लिए वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा दिल्ली रवाना हो गए हैं।
वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा दिल्ली में केंद्रीय टीम के साथ विमर्श करेंगे। इस टीम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और पर्यवेक्षक सरोज पांडेय शामिल हैं। इसके बाद ही जिलाध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
एमपी सरकार का बड़ा फैसला, अब अवैध हथियारों पर रखी जाएगी नजर
बीजेपी सागर और धार जिलों को संगठनात्मक दृष्टि से दो भागों में विभाजित करने की तैयारी में है। सागर जिले में रहली, देवरी, और बंडा को मिलाकर एक जिलाध्यक्ष और सागर, खुरई, सुरखी, बीना, और नरयावली को मिलाकर दूसरा जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। धार में भी इसी तरह दो जिलाध्यक्ष बनाने की योजना है।
ग्वालियर, इंदौर, रीवा, निवाड़ी, और सिंगरौली (Singrauli) जैसे जिलों में भी स्थानीय नेताओं के बीच असहमति बनी हुई है। यह स्थिति सूची जारी करने में देरी का कारण बन रही है।
सीएम यादव ने पूछा- हेल्थ में एमपी देश में किस नंबर पर, अधिकारी चुप
इस बीच, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह भी दिल्ली रवाना हुए हैं। वे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
कैबिनेट बैठक : युवा और किसानों से जुड़े इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
इधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल लगभग 4 साल 10 महीने का हो चुका है। जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
50% जिलाध्यक्ष घोषित होते ही होगा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव
अब दिल्ली में होगा अंतिम निर्णय
एमपी सरकार का बड़ा फैसला, अब अवैध हथियारों पर रखी जाएगी नजर
सागर और धार में बनेंगे दो-दो जिलाध्यक्ष!
अन्य जिलों में भी असहमति
सीएम यादव ने पूछा- हेल्थ में एमपी देश में किस नंबर पर, अधिकारी चुप
पूर्व मंत्रियों का दिल्ली दौरा
कैबिनेट बैठक : युवा और किसानों से जुड़े इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
वीडी शर्मा का कार्यकाल समाप्ति की ओर
50% जिलाध्यक्ष घोषित होते ही होगा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari