कुशवाहा भवन पर कब्जे की साजिश के आरोपी बीजेपी नेता भगत सिंह कुशवाहा की साल भर बाद गिरफ्तारी

Sanjay Sharma | Dec 11, 2025, 16:22 IST
Share
bjp-leader-arrested
bjp-leader-arrested

भोपाल पुलिस ने बीजेपी नेता भगत सिंह कुशवाहा और दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी सामाजिक ट्रस्ट भवन पर कब्जे की साजिश में हुई। आरोप है कि भगत सिंह ने फर्जी दस्तावेजों से गर्ल्स हॉस्टल शुरू किया। समाज के विरोध के बावजूद यह कार्रवाई की गई।

BHOPAL. सामाजिक ट्रस्ट भवन पर कब्जे की साजिश के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। भोपाल पुलिस ने बीजेपी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष और दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बीजेपी नेता के खिलाफ एक-दो साल पहले टीटीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। कई महीनों से चल रही तलाशी के बाद पुलिस ने बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों को टीटीनगर थाने लाकर उनसे दर्ज आरोपों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

समाज के विरोध के बावजूद चला रहे थे हॉस्टल

साल 2022 में टीटीनगर पुलिस से बीजेपी नेता भगत सिंह कुशवाहा पर सामाजिक ट्रस्ट के कुशवाहा भवन पर कब्जा करने की शिकायत की गई थी। यह भवन टीटी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित है। पहले इसका संचालन कुशवाहा समाज सामाजिक कार्यों के लिए करता था।

समाज के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि भगत सिंह कुशवाहा भवन पर कब्जा कर रहे हैं। समाज के विरोध के बावजूद उन्होंने एक हिस्से में गर्ल्स हॉस्टल शुरू कर दिया। भवन पर कब्जे के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए हैं।

साल 2026 में बन रहा अधिकमास का दुर्लभ संयोग, जानें क्यों आता है अधिक मास?

पद का रसूख जाते ही दर्ज हुआ था केस

टीटीनगर पुलिस ने इस शिकायत के बाद जांच शुरू की। मामला राजनीतिक दबाव में दो साल तक जांच में अटका रहा। बीजेपी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष भगत सिंह का प्रभाव तत्कालीन सरकार में होने के कारण पुलिस भी जांच को दबाए रही। सरकार और संगठन में बदलाव के बाद 2024 में जांच की गई।

जांच के बाद कुशवाहा और उनके दो सहयोगियों सीताराम कुशवाहा और मोहन कुशवाहा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। आरोप सामाजिक भवन पर कब्जा करने और धोखाधड़ी का है। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

हर ब्राह्मण परिवार से निकलेगी दुर्गा और काली: IAS संतोष वर्मा के बयान पर बरसीं महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया

रंगीन मिजाजी के चलते छिना था पद

भगत सिंह कुशवाहा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहने के दौरान रंगीन मिजाजी को लेकर चर्चा में रहे थे। उन पर संगठन से ज्यादा बीजेपी नेताओं की व्यक्तिगत खुशामद के भी आरोप लगते रहे। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहने के दौरान एक महिला के साथ उनका फोटो वायरल होने के बाद संगठन ने उनसे इस्तीफा ले लिया था।

इसके साथ ही पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं ने भी उनसे किनारा कर लिया था। पद से उतरने के बाद सामाजिक संगठन में प्रतिद्वंद्वियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया था और इसी वजह से पुलिस थाने में शिकायत पहुंची थी।

कलेक्टर और नगर पालिका ने नहीं दिया मजदूर के परिवार को मुआवजा, कोर्ट ने दिया ऐसा आदेश पढ़कर रह जाएंगे हैरान

15 साल से था सामाजिक भवन पर कब्जा

टीटी पुलिस एसीपी अंकिता खातेकर ने बताया कि तीन साल पहले हुई शिकायत पर 2024 में मामला दर्ज किया गया था। भगत सिंह कुशवाहा की तलाश की जा रही थी। उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने, 15 साल से जबरन कब्जा करने और समाज के विरोध के बावजूद व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने का आरोप है। पुलिस ने भगत सिंह और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एआईजी राजेश मिश्रा पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, सबूत के बाद भी जांच का ड्रामा कर रही मध्यप्रदेश पुलिस

दिवंगत नेता की साख पर रची साजिश

कुशवाहा भवन पर कब्जे की साजिश के मामले में बीजेपी के पूर्व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के दो सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा के पुत्र सीताराम और मोहन कुशवाहा शामिल हैं। भगत सिंह ने बाबूलाल की पहुंच का फायदा उठाकर राजनीतिक पकड़ बनाई थी। उनके निधन के बाद भगत सिंह ने उनके दोनों पुत्रों का सहारा लिया। वह कुशवाहा भवन पर कब्जा जमाकर हॉस्टल चला रहे थे। इससे समाज में नाराजगी बढ़ी और मामला शिकायत तक पहुंचा।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • बीजेपी
  • बीजेपी नेता
  • टीटी नगर पुलिस थाना
  • भगत सिंह कुशवाहा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच