बीजेपी ने 6 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट्स का पैनल बनाया

Pooja Kumari | Feb 08, 2024, 10:11 IST
Share
bjp
bjp

27 फरवरी को मप्र में 5 राज्यसभा की सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में बीजेपी जल्द ही राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। माना जा रहा है कि बीजेपी राज्यसभा उम्मीदवारों के साथ ही मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

BHOPAL. विधानसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी (BJP) आगामी लोकसभा चुनाव में भी अपने फैसलों से चौंका सकती है। लोकसभा और राज्यसभा चुनाव को लेकर भोपाल में प्रदेश बीजेपी (BJP) कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मप्र की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों के पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं। बैठक में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी चुनाव लड़ा सकते हैं।

PCC में 6 लोकसभा क्षेत्रों की बैठक, कांग्रेस को प्रत्याशियों की तलाश

इन नेताओं का नाम पैनल में


बता दें कि 27 फरवरी को मप्र में 5 राज्यसभा की सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में बीजेपी (BJP) जल्द ही राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। माना जा रहा है कि बीजेपी (BJP) राज्यसभा उम्मीदवारों के साथ ही मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। बीजेपी (BJP) सूत्रों की मानें तो मुरैना लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ही पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, ब्रजराज सिंह चौहान का नाम पैनल में भेजा है। वहीं जबलपुर सीट से निवर्तमान सांसद राकेश सिंह के साथ ही बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रहलाद पटेल,आशीष दुबे, सुशील तिवारी का नाम शामिल है।

इंदौर गुरुसिंघ सभा चुनाव पर असमंजस, गुरुवार को होगी चुनाव कमेटी बैठक

किस सीट से कौन


सीधी सीट से रीति पाठक, पूर्व विधायक शरदेंदु तिवारी, कांतदेव सिंह का नाम शामिल है। दमोह सीट से प्रहलाद पटेल, ऋषि लोधी, प्रद्युम्न लोधी, जयंत मलैया के नाम शामिल हैं। होशंगाबाद सीट से सीताशरण शर्मा, रामपाल सिंह, नरेंद्र पटेल, विजयपाल सिंह। कांग्रेस के कब्जे वाली छिंदवाड़ा सीट से बीजेपी (BJP) जिलाध्यक्ष बंटी साहू, नत्थन शाह और मोनिका शाह बट्‌टी का नाम शामिल है। विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को उतारने की बात कही है।

नए जिलों के गठन पर ब्रेक, गहलोत ने जो बनाए वे भी हो सकते हैं रद्द

27 फरवरी को चुनाव


अप्रैल में रिक्त हो रहीं मप्र से राज्यसभा की 5 सीटों पर आगामी 27 फरवरी को चुनाव होना है। बता दें कि बीजेपी (BJP) के धर्मेंद्र प्रधान, एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी और कांग्रेस के राजमणि पटेल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। बीजेपी (BJP) के कब्जे वाली चार सीटों में से दो सीटों पर धर्मेंद्र प्रधान और एल मुरुगन फिर राज्यसभा जा सकते हैं। दो सीटों पर जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य, विनोद गोटिया, रंजना बघेल के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं।

PM Modi का बड़ा चुनावी दांव, 29 रुपए में मिलेगा चावल, एक बार में 20Kg

बैठक में ये नेता शामिल


प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद गजेंद्र पटेल उपस्थित रहे।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज