बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने जीतू पटवारी को क्यों कहा बंदर

Ravi Singh | Oct 23, 2024, 23:11 IST
Share
Jeetu Patwari
Jeetu Patwari

जीतू पटवारी को अध्यक्ष पद संभाले दस महीने हो चुके हैं। लेकिन वे प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति को लेकर भाजपा विधायक ने पटवारी पर कटाक्ष किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना पद संभाले दस महीने हो गए हैं। लेकिन इस दौरान वे अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा नहीं कर पाए हैं। मंगलवार को पटवारी ने एक बार फिर दावा किया कि आज कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची आने वाली है, लेकिन उनके दावे के बावजूद अभी तक सूची जारी नहीं हुई है।

पटवारी बताया बंदर

इस स्थिति को लेकर भाजपा ने पटवारी पर कटाक्ष किया है। विदिशा जिले के सिरोंंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि पटवारी बंदरों की तरह काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पटवारी अपनी कार्यकारिणी नहीं बना पा रहे हैं। और इसीलिए वे "भागने-कूदने की बीमारी" से ग्रसित हैं। विधायक ने कहा कि उनका काम बंदरों की तरह है जो एक डाल से दूसरी डाल पर कूदते रहते हैं। वे बहुत मेहनत कर रहे हैं। लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं ला पा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

सड़कों पर उतरे शिक्षक, लेकिन वर्ग 1 में 4690 पद क्यों रह गए खाली?

News Strike : विजयपुर सीट पर दलबदलुओं और बुदनी में पुराने चेहरे पर ही दांव क्यों ?

अध्यक्ष बनने के बाद की चुनौतियां

जीतू पटवारी ने 16 दिसंबर 2023 को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था और उसके बाद बिना किसी टीम के ही लोकसभा चुनाव लड़ा था। पिछले छह महीने में वे करीब 12 बार दावा कर चुके हैं कि कार्यकारिणी जल्द ही आने वाली है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की सूची तैयार, कल सामने आ सकते हैं नाम

मोहन सरकार के 10 महीने पूरे, जीतू पटवारी ने पूछे 10 सवाल, मांगा हिसाब

मंगलवार को किया था दावा

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार 22 अक्टूबर को दावा किया कि लंबे समय से अटकी प्रदेश कार्यकारिणी की सूची आज घोषित हो सकती है। भोपाल स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पटवारी ने कहा कि कार्यकारिणी की सूची आज ही आ रही है। यह बयान तब आया जब उनसे बार-बार कार्यकारिणी की घोषणा की स्थिति के बारे में पूछा गया। इससे पहले भी पटवारी कई बार घोषणा कर चुके हैं कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह स्थिति न केवल कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक मुद्दों को दर्शाती है, बल्कि पार्टी की योजनाओं और चुनावी रणनीतियों को भी प्रभावित कर सकती है।

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • विधायक उमाकांत शर्मा
  • Jeetu Patwari
  • विदिशा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बंदर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं