जबलपुर में देहदानी आनंद मोहन वर्मा को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Neel Tiwari | Published:
Share
Body donor Anand Mohan Verma
Body donor Anand Mohan Verma

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पहली बार देहदान करने वाले को राजकीय सम्मान मिला। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जबलपुर में यह पहला मामला है।

मृत्यु के बाद जीवन का उपहार देना केवल दान नहीं, अमरता है। सीएम मोहन यादव के इन शब्दों को हकीकत में बदलते हुए जबलपुर शहर ने एक ऐतिहासिक पल देखा। जवाहरगंज खोवा मंडी निवासी आनंद मोहन वर्मा के पार्थिव शरीर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय में पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह सम्मान मध्यप्रदेश सरकार की नई नीति के तहत देहदानियों को श्रद्धांजलि और सम्मान के रूप में दिया गया, और संभवतः जबलपुर में यह पहला मामला है।

गार्ड ऑफ ऑनर

MP सरकार के आदेश के अनुसार दिवंगत आनंद मोहन वर्मा को परिजनों की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज कैंपस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह पल केवल सम्मान का नहीं, बल्कि समाज में एक नई चेतना जगाने का था । जहां मौत भी जागरूकता के चलते शिक्षा और सेवा का माध्यम बन सकती है। यह सम्मान समारोह न केवल परिजनों की आंखों में गर्व के आंसू ले आया, बल्कि मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों के मन में भी गहरी छाप छोड़ गया।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अंगदान करने वाले लोगों को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, जारी हुए आदेश

a4c0153f-709
a4c0153f-709


मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दिया सम्मान

कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. नवनीत सक्सेना, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नटवर अग्रवाल, प्रो. डॉ. एस.के. वर्मा, अनंग देव त्रिपाठी, परिजन और विभाग के सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने श्री वर्मा के अद्वितीय निर्णय को नमन करते हुए कहा कि यह समाज में जागरूकता लाने वाला उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़िए... बीएमएचआरसी में क्रायोस्टेट मशीन, सर्जरी के दौरान तुरंत चल सकेगा कैंसर वाले ट्यूमर का पता

चिकित्सा शिक्षा के बेहद जरूरी है देहदान

जानकारी के अनुसार साल 2025 में जबलपुर मेडिकल कॉलेज को अब तक कुल 10 पार्थिव शरीर चिकित्सा अध्ययन हेतु प्राप्त हुए हैं। देहदान से छात्र मानव शरीर की संरचना, शारीरिक तंत्रों और सर्जरी जैसे जटिल विषयों को प्रैक्टिकल के जरिए समझ पाते हैं। ऐसे में यह योगदान चिकित्सा शिक्षा की नींव को मजबूत करता है।

4 पॉइंट्स में समझे पूरी स्टोरी

👉 मुख्यमंत्री मोहन यादव के शब्दों को साकार करते हुए, जबलपुर ने पहली बार देहदान करने वाले व्यक्ति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आनंद मोहन वर्मा के पार्थिव शरीर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय में पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

👉 यह सम्मान मध्यप्रदेश सरकार की नई नीति के तहत देहदानियों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए किया गया। मुख्यमंत्री ने 1 जुलाई 2025 को घोषणा की थी कि देहदान और अंगदान करने वाले नागरिकों को अंतिम संस्कार के समय गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

👉 इस सम्मान समारोह ने केवल परिजनों को गर्वित किया, बल्कि मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों में भी गहरी छाप छोड़ी। यह समाज में देहदान के महत्व को समझाने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

👉 जबलपुर में यह पहला उदाहरण है, जब किसी देहदान करने वाले व्यक्ति को राजकीय सम्मान के रूप में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह कदम अन्य लोगों को प्रेरित करेगा और वे भी इस नेक काम की ओर अग्रसर होंगे।



ये खबर भी पढ़िए... एमपी में चुनाव आयोग ने दी इन जिलों को मान्यता, जानें आयोग की लिस्ट में कुल कितने जिले

CM ने की थी गार्ड ऑफ ऑनर देने की घोषणा

1 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की थी कि देहदान या अंगदान करने वाले सभी नागरिकों को अंतिम संस्कार के समय गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। साथ ही उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक मंच से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह निर्णय केवल नीति नहीं, हमारे सामाजिक मूल्यों और संवेदनाओं का विस्तार है। अंग और शरीरदान करने वाले ‘अमर दानवीर’ हैं।”

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में चुनाव आयोग ने दी इन जिलों को मान्यता, जानें आयोग की लिस्ट में कुल कितने जिले

जबलपुर में पहला मामला

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद संभवतः यह जबलपुर का पहला मामला है, जिसमें देहदान करने वाले व्यक्ति को राजकीय सम्मान के रूप में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे प्रेरित होकर अब और भी लोग इस प्रेरणादायक और स्वास्थ्य शिक्षा को मजबूत करने वाले कदम की ओर अग्रसर होंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

देहदान का संकल्प

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • जबलपुर
  • देहदान का संकल्प
  • गार्ड ऑफ ऑनर
  • देहदान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर